स्पेशल स्टोरी

महोबा में NEET छात्रा के साथ 16 दिन तक दरिंदगी, इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महोबा में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया और सिगरेट से दागा गया।

admin
May 19, 2026
3 min read
 महोबा में NEET छात्रा के साथ 16 दिन तक दरिंदगी, इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महोबा में नीट छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला

उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी. कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया. उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सगरेट से दागा. रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महोबा की है. लड़की को 16 दिन तक यातनाएं झेलनी पड़ीं. 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. 

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को 16 दिन तक बंधक बनाया

छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद जब उसे दबंगों के चंगुल से बरामद किया तो उसने रूह कंपाने वाली आपबीती सुनाई. वह रूह कंपा देने वाली है. 

बंधक बनाकर रेप करने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक उसी के गांव के रहने वाले मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास, हल्लू राजपूत समेत करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए. आरोपी मोहित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए. 

तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह कहा कि 1 मई छतरपुर निवासी महिला ने अपनी 25 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की और चार टीमों का गठन किया. टीमों के सार्थक प्रयास से 16 मई को युवती की सकुशल बरामद कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों ने पीड़िता को भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और आरोपी ने मोहित ने उससे जबरन शादी भी रचाई. पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों फांसी की सजा देने की मांग की. इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती

यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मकानों की गिनती के बाद इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी. जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.

ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की बढ़ी मुश्किलें, कुर्सी पर मंडराया संकट

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विभागीय पत्राचार तेज हो गया है. खाद्य विभाग ने रजिस्ट्रार से गंभीर आरोपों में पद से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है. पूर्व प्रधान जिला जज रह चुकीं गिरिबाला के खिलाफ होने वाली इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पुलिस जांच में भी एक ऐसा मोड़ आया है, जो सब कुछ बदल सकता है.

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं - राहुल गांधी

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।