स्पेशल स्टोरी

यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती

यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मकानों की गिनती के बाद इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी. जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.

admin
May 22, 2026
2 min read
यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती

यूपी में आज से डिजिटल जनगणना का शंखनाद

यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है.  इस चरण में पहले मकानों की गिनती और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि लोगों यानी आबादी की गिनती अगले साल फरवरी में की जाएगी. पहले चरण (22 मई से 20 जून 2026) में सिर्फ मकानों की लिस्टिंग और सूचीकरण होगा.  

घर-घर जाएंगे प्रगणक
शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.  इन सवालों में मकान की स्थिति, सुविधाएं, परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी.  प्रगणक मोबाइल एप के जरिए डिजिटल तरीके से डेटा दर्ज करेंगे.

46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना 
राज्य में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई थी. इस दौरान 46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की.  इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे.

मई से शुरू हुई थी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा 
दरअसल जनगणना के प्रोसेस के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी.  जो सात मई से शुरू हुई थी. इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना था.  विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा.  

क्या होगा अगला कदम?
आज यानी 22 मई से 20 जून तक प्रदेश के करीब 5.47 लाख प्रगणक  घर-घर जाकर मकान सूचीकरण (House Listing) का  काम करेंगे. जिन लोगों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें बस अपनी यूनिक आईडी प्रगणक को दिखानी होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की बढ़ी मुश्किलें, कुर्सी पर मंडराया संकट

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विभागीय पत्राचार तेज हो गया है. खाद्य विभाग ने रजिस्ट्रार से गंभीर आरोपों में पद से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है. पूर्व प्रधान जिला जज रह चुकीं गिरिबाला के खिलाफ होने वाली इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पुलिस जांच में भी एक ऐसा मोड़ आया है, जो सब कुछ बदल सकता है.

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं - राहुल गांधी

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

महोबा केस में नया मोड़: जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसके साथ मर्जी से शादी का वीडियो वायरल,साथ मुस्कुराते दिख रहे पीड़िता और आरोपी

महोबा केस में वायरल वीडियो ने पीड़िता और आरोपी के संबंधों पर सवाल उठाए हैं।