ट्विशा के शव का भोपाल एम्स में ही होगा दोबारा पोस्टमार्टम
ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया जाएगा। परिजनों ने पहले प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस के मुताबिक, ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में ही होगा. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जांच से जुड़े कई अहम बातों की जानकारी दी है. साथ ही कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
ट्विशा के माता-पिता ने राज्य सरकार से मांग की थी कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उनके बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई असंगतियां थीं, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि मामले में कुछ छुपाया जा रहा है।
समर्थ सिंह को देर रात जबलपुर से भोपाल लाया गया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद अब उससे गहन पूछताछ की जाएगी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद समर्थ करीब 10 दिनों तक फरार रहा. इस दौरान वह किन-किन जगहों पर छिपा रहा, किसने उसे पनाह दी और किन लोगों ने उसकी मदद की, पुलिस इसकी पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
मां गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में
वहीं, समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है. पुलिस के अनुसार, उन्हें पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंचीं. इसी कारण पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में सहयोग नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ट्विशा शर्मा के परिवार द्वारा पुलिस जांच पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी पुलिस कमिश्नर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भोपाल पुलिस निष्पक्षता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है और अब तक किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई है.
फिलहाल पूरे मामले में अब सबकी नजर कोर्ट की कार्रवाई और पुलिस रिमांड पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस में कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती
यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मकानों की गिनती के बाद इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी. जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.
ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की बढ़ी मुश्किलें, कुर्सी पर मंडराया संकट
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विभागीय पत्राचार तेज हो गया है. खाद्य विभाग ने रजिस्ट्रार से गंभीर आरोपों में पद से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है. पूर्व प्रधान जिला जज रह चुकीं गिरिबाला के खिलाफ होने वाली इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पुलिस जांच में भी एक ऐसा मोड़ आया है, जो सब कुछ बदल सकता है.
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं - राहुल गांधी
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
महोबा केस में नया मोड़: जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसके साथ मर्जी से शादी का वीडियो वायरल,साथ मुस्कुराते दिख रहे पीड़िता और आरोपी
महोबा केस में वायरल वीडियो ने पीड़िता और आरोपी के संबंधों पर सवाल उठाए हैं।
