आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं - राहुल गांधी
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया है. ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब इस पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं.
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.' कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.कांग्रेस का आह्वान
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे देश की समस्याओं को गंभीरता से लें और तुरंत कदम उठाएं। पार्टी का मानना है कि यह समय है कि सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान दे।
राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कई अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर कर रहे हैं. इस वीडियो में वह कह रही हैं, 'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है.' इसके बाद पीएम मोदी और वह दोनों ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की थी, जिसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर कोलेसियम का दौरा करने पहुंचे. यह पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी कही जाती है, जिसमें वह दूसरे नेताओं के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हैं. दुनिया को दोनों देशों की दोस्ती का पैगाम भी मिल जाता है.
इटली PM ने बनाया था Melodi हैशटैग
मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर 'Melodi' हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था. इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए 'Melodi' हैशटैग का इस्तेमाल किया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
ट्विशा के शव का भोपाल एम्स में ही होगा दोबारा पोस्टमार्टम
ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया जाएगा। परिजनों ने पहले प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती
यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मकानों की गिनती के बाद इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी. जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.
ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की बढ़ी मुश्किलें, कुर्सी पर मंडराया संकट
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विभागीय पत्राचार तेज हो गया है. खाद्य विभाग ने रजिस्ट्रार से गंभीर आरोपों में पद से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है. पूर्व प्रधान जिला जज रह चुकीं गिरिबाला के खिलाफ होने वाली इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पुलिस जांच में भी एक ऐसा मोड़ आया है, जो सब कुछ बदल सकता है.
महोबा केस में नया मोड़: जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसके साथ मर्जी से शादी का वीडियो वायरल,साथ मुस्कुराते दिख रहे पीड़िता और आरोपी
महोबा केस में वायरल वीडियो ने पीड़िता और आरोपी के संबंधों पर सवाल उठाए हैं।
