लखनऊ LIVE

लखनऊ के थाने में सरकारी शिक्षिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला दरोगा को जड़ा थप्पड़, वर्दी फाड़ने की कोशिश

लखनऊ के महानगर थाने में टीचर अंजलि एक शिकायत लेकर पहुंची थी। आरोप है कि उन्‍होंने महिला दरोगा के साथ हाथापाई की। उनकी वर्दी खींचने का प्रयास किया।

Gaurav Dwivedi
September 8, 2026
3 min read
लखनऊ के थाने में सरकारी शिक्षिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला दरोगा को जड़ा थप्पड़, वर्दी फाड़ने की कोशिश

लखनऊ: महानगर थाने के भीतर महिला दरोगा से बदसलूकी, मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। एक मामले की शिकायत लेकर पहुंची प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने ड्यूटी पर मौजूद महिला दरोगा के साथ कथित तौर पर हाथापाई कर दी और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

आरोप है कि शिक्षिका ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए महिला दरोगा की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। थाने में मौजूद अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिला दरोगा को बचाया और स्थिति को नियंत्रित किया। दरोगा की तहरीर पर महानगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञानपुरी हल्‍का प्रभारी हैं सान्‍या निरंजन

महानगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, विज्ञानपुरी हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सान्या निरंजन शनिवार को अपने क्षेत्र में नियमित गश्त पर थीं। उन्नाव के सर्वोदयनगर निवासी और वर्तमान में पीलीभीत के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका अंजलि का विज्ञानपुरी इलाके में किसी स्थानीय व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी विवाद के संबंध में कानूनी कार्रवाई कराने और अपनी शिकायत दर्ज कराने के उद्देश्य से शिक्षिका महानगर थाने पहुंची थीं।

सुनवाई के दौरान अचानक भड़की शिक्षिका

इंस्पेक्टर ने बताया कि गश्त पूरी कर महिला दरोगा सान्या निरंजन जैसे ही थाने पहुंचीं, शिक्षिका ने उन्हें अपनी समस्या बताई। दरोगा जब मामले को सुनकर उस पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही थीं, तभी किसी बात को लेकर शिक्षिका अचानक आपा खो बैठीं। देखते ही देखते शिक्षिका उग्र होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और दरोगा से सीधे हाथापाई शुरू कर दी। अन्य पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही शिक्षिका ने महिला दरोगा के चेहरे पर थप्पड़ रसीद कर दिया और उनकी वर्दी खींचने का प्रयास किया, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।

शिक्षिका ने लगाया अनदेखी का आरोप

वहीं दूसरी ओर, आरोपी शिक्षिका ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका का दावा है कि वह पीड़ित होकर न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची थीं लेकिन वहां उनकी सुनवाई करने के बजाय महिला दरोगा दूसरे कार्यों में व्यस्त हो गईं और उन्हें बेवजह टरकाने का प्रयास किया गया।

पुलिस कर रही CCTV जांच

हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका के ये आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। पुलिस थाने में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।