'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधी आम लोगों की गाढ़ी कमाई की चपत लगाने के लिए आए दिन साइबर फ्रॉड से जुड़े नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। कभी लिंक भेज कर तो कभी पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। तेजी से हो रहे खुलासों के बीच लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने अब 'ऑपरेशन डिजिटल कवच' के तहत WhatsApp के जरिए हो रही एक नई और बेहद शातिर बैंकिंग ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है।बताया जाता है कि साइबर ठग अब बैंक के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। हाल ही में एक CA के खाते से 1.70 लाख रुपये कटने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सीए के वॉट्सऐप पर पहले खाते से पैसे डेबिट होने का मैसेज भेजा और जैसे ही सीए ने मैसेज का NO में जवाब दिया, उनके खाते से रुपये उड़ गए। ऐसे मामलों में लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच साइबर अपराध के बदलते तौर-तरीकों का लगातार विश्लेषण कर नागरिकों को जागरूक करने में जुटी है, ताकि लोग ठगी का शिकार होने से पहले ही सतर्क हो सकें।
'खाते से कट गए पैसे, रोकने के लिए NO लिखें'
लखनऊ क्राइम ब्रांच के अनुसार, हाल ही में वॉट्सऐप के जरिए बैंकिंग फ्रॉड का एक नया पैटर्न देखने को मिला है। इसमें जालसाज किसी नामी बैंक के नाम से मिलता-जुलता फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपके खाते से कोई बड़ी रकम डेबिट यानी कट हो गई है। मैसेज के अंत में लिखा होता है कि 'यदि यह ट्रांजैक्शन आपने नहीं किया है तो तुरंत NO लिखकर रिप्लाई करें।' ऐसी स्थिति में अचानक इतना बड़ा मैसेज देखकर आम उपभोक्ता घबरा जाता है और जल्दबाजी में NO लिखकर जवाब दे देता है।
जवाब देते ही हैक हो सकता है मोबाइल
ADCP क्राइम किरन यादव ने इस नए फ्रॉड का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित जैसे ही उस मैसेज पर NO लिखकर प्रतिक्रिया देता है, तुरंत ही ठग एक्टिव हो जाते हैं। इसके बाद वे तकनीकी माध्यमों, मैलवेयर फाइल, एपीके (APK) ऐप्लिकेशन या अनजान लिंक भेजकर पीड़ित के फोन का एक्सेस हासिल कर लेते हैं। एक बार मोबाइल की संवेदनशील जानकारी और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स हाथ लगते ही वे खाते से पूरी जमा पूंजी उड़ा लेते हैं।
लखनऊ पुलिस और ADCP क्राइम की महत्वपूर्ण अपील
एडीसीपी लखनऊ क्राइम ब्रांच किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन डिजिटल कवच' के जरिए नए साइबर अपराधों को बेनकाब किया जा रहा है। आम लोग किसी भी अनजान नंबर से आए बैंकिंग ट्रांजैक्शन अलर्ट पर सीधे भरोसा न करें और WhatsApp पर आए संदिग्ध YES/NO वाले संदेशों का कोई जवाब न दें।
सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एडीसीपी लखनऊ क्राइम ब्रांच किरन यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति में अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक, APK फाइल या अटैचमेंट को डाउनलोड या ओपन न करें। इसके साथ ही खाते में ट्रांजैक्शन हुआ है या नहीं, इसे हमेशा अपने बैंक के आधिकारिक ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से ही चेक करें। उन्होंने जागरूकता मैसेज जारी करते हुए कहा कि अपना ओटीपी, UPI पिन, ATM पिन या CVV नंबर किसी भी सूरत में साझा न करें। अगर फोन में कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद कर बैंक और पुलिस को सूचना दें। इतना ही नहीं, साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
लखनऊ - सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला की ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, कमरे में मिला शव
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अपने घर पर ही जान दे दी। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की वजह से महिला मानसिक तनाव में थी।
