बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 60 घंटे से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई सड़कें धंस गई हैं. इकाना स्टेडियम के पास की सड़क भी बुरी तरह से धंसी है. सूचना मिलने पर एलडीए के अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत कराने के बजाय टूटे हिस्से को चादर और पॉलीथिन से ढंक दिया है. इससे हादसे की आशंका प्रबल हो गई है. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से सड़क के नीचे का बड़ा हिस्सा धंस गया है.सड़क धंसने के बाद मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. इसके बाद हरकत में आए एलडीए के अधिकारियों ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को हरे रंग की चादर लगाकर कवर करा दिया है. सड़क के टूटे और धंसे हिस्से को पर कई बड़ी पॉलीथिन लगाकर भी ढंकने की कोशिश की गई है. फिलहाल इन तस्वीरों को लेकर एलडीए की कार्यशैली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.
जानलेवा हुई सड़कें
इस बारिश में राजधानी लखनऊ में कई सड़कें धंसी है. खासतौर पर आलम बाग में मुख्य सड़क धंसने की वजह से हादसे की आशंका प्रबल हो गई है. दरअसल, शहर में बीते 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. इस जलभराव के बीच वाहनों की आवाजाही की वजह से सड़कों के नीचे की मिट्टी पर दबाव बन रहा है और इसकी वजह से सड़कें लगातार धंस रही हैं.
सड़कों पर बने गड्ढे
शहर की सड़कों पर जलभराव के बावजूद वाहनों की आवाजाही की वजह से ज्यादातर सड़कें उखड़ गई हैं. कई सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं. चूंकि इन गड्ढों में पानी भरा है, ऐसे में लगातार हादसे होने लगे हैं. राहगीरों के मुताबिक तीन दिन की बारिश में ही शहर की लगभग सभी सड़कें उखड़ गई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
लखनऊ - सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला की ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, कमरे में मिला शव
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अपने घर पर ही जान दे दी। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की वजह से महिला मानसिक तनाव में थी।
