लखनऊ LIVE

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।

Gaurav Dwivedi
September 19, 2026
3 min read
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके सीजी सिटी में इकाना स्टेडियम के पास एक नई अत्याधुनिक ग्रुप हाउसिंग परियोजना 'नौटिका ग्रीन्स' को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने हरी झंडी दे दी है। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की ओर से स्वीकृत की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 28-28 मंजिला कुल 5 टावर बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इस आवासीय परिसर में लगभग 2,100 वर्गफीट क्षेत्रफल के 500 प्रीमियम फ्लैट्स (3BHK प्लस स्टडी) और 4,000 वर्गफीट क्षेत्रफल के 20 अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।

इसके साथ ही सोसाइटी में जिम, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, 100% पावर बैकअप और 500 से अधिक वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कोर्ट विवाद में फंसा था नर्मदा अपार्टमेंट

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पूर्व में जी-20 रोड पर राप्ती अपार्टमेंट के पास नर्मदा अपार्टमेंट का निर्माण प्रस्तावित था, जिसमें 300 फ्लैट्स व 12 पेंट हाउस बनने थे और लॉटरी के माध्यम से आवंटन भी हो चुका था। हालांकि, कोर्ट में वाद योजित होने के चलते वह परियोजना लंबे समय से लंबित थी। आवंटियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए LDA सचिव की अध्यक्षता में एक हाईलेवल टीम गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर पुराने स्थल के स्थान पर अब सीजी सिटी में 'नौटिका ग्रीन्स' नाम से इस नई परियोजना को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया है।

इकाना और पलासियो के बीच प्राइम कॉर्नर प्लॉट

नौटिका ग्रीन्स की लोकेशन और कनेक्टिविटी बेहद शानदार होगी। यह बहुमंजिला आवासीय परिसर इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और फीनिक्स पलासियो मॉल के बीच बनी 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के कॉर्नर प्लॉट पर विकसित किया जाएगा। यहां से सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड, नौसेना शौर्य वाटिका और हारमोनी पार्क चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा संस्कृति स्कूल, पुलिस मुख्यालय, CSI टावर और HCL जैसे खास और नामी लैंडमार्क भी बेहद करीब होंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह स्थल सीधे शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड से जुड़ा हुआ है।

नर्मदा के पुराने आवंटियों का नि:शुल्क समायोजन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नर्मदा अपार्टमेंट के सभी वैध आवंटियों को नौटिका ग्रीन्स में पूरी तरह समायोजित किया जाएगा और इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा जो आवंटी इस नई परियोजना में फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें नियमानुसार ब्याज सहित उनकी पूरी जमा धनराशि वापस की जाएगी। लगभग 5 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में करीब साढ़े 3 हजार वर्गमीटर का हरा-भरा सेंट्रल पार्क भी विकसित किया जाएगा। उपाध्यक्ष के अनुसार, साइट की मंजूरी के बाद अब नियमानुसार उत्तर प्रदेश RERA में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद आम जनता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ - सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला की ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, कमरे में मिला शव

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अपने घर पर ही जान दे दी। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की वजह से महिला मानसिक तनाव में थी।