गोरखपुर में घर में सो रहे छात्र की चाकू गोद कर हत्या, पिता के किडनी का इलाज कराने लखनऊ गया था परिवार
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच शुरू कर दी है.

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने घर के बरामदे में सो रहे एक BSc के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 19 साल के शुभम मिश्रा के रूप में की गई है. हमलावारों ने छात्र के सिर पर चाकुओं से वार किया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय छात्र घर पर अकेला था.छात्र के पिता अपनी किडनी का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए हुए हैं. वहीं इस घटना की जानकारी होते ही छात्र के घर में चीखपुकार मच गई. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अभी मृतक छात्र के मां-बाप का इंतजार कर रही है. मां बाप के आने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी.
बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था शुभम
यह घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, शुभम दो भाई बहनों में सबसे छोटा था. वह बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था. बुधवार की रात शुभम घर पर अकेला था, उसके पिता और परिवार के लोग पिता के किडनी का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए हुए हैं. शुभम के पिता पिछले चार-पांच वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित हैं.
बुधवार की रात शुभम खाना खाने के बाद घर के बाहर बारामदे में सो रहा था. गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे अज्ञात हमलावारों ने शुभम के ऊपर सोते समय हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य सुरक्षित
सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य सुरक्षित कर लिया है. इस घटना की खबर जैसे ही लखनऊ में शुभम की मां को हुआ तो वह चीखने चिल्लाने लगी. शुभम का शव को घर के बाहर रख कर उसके मां-बाप का इंतजार किया जा रहा है. मां-बाप के पहुंचने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या की वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस हमलावरों की तलाश में भी जुटी हुई है. शुभम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
