छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज) शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। आवास और शहरी नियोजन विभाग की तरफ से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (भू उपयोग परिवर्तन शुल्क निर्धारण, उद्रहण एवं संग्रहण-तृतीय संशोधन) नियमावली लागू की गई है।
इसमें सबसे बड़ी राहत यह है कि किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा। किस्तों में ब्याज अब सीधे 12 प्रतिशत वार्षिक की बजाय मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमएलसीआर) के साथ 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा। इससे आवेदक को काफी राहत मिलेगी।
छोटे प्लॉट पर भी राहत
छोटे भूखंड धारकों के लिए भी राहत दी गई है। अब 6000 वर्ग मीटर या उससे कम क्षेत्रफल वाले प्लॉट के आवेदनों को राज्य सरकार की मंजूरी की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है, बशर्ते संबंधित भू-उपयोग श्रेणी में संचयी परिवर्तन प्रतिशत सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक न हो। ऐसे मामलों में अब आवेदन प्राधिकरण बोर्ड के स्तर पर ही निस्तारित हो सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज होगी।
छह-सदस्यीय गठित होगी कमेटी
आपत्तियों-सुझावों पर विचार के लिए अब एक छह-सदस्यीय समिति गठित होगी। इसकी अध्यक्षता संबंधित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष करेंगे। इसमें जिला मैजिस्ट्रेट स्तर का नामित अधिकारी, नगर आयुक्त, सहयुक्त नियोजक, मंडलायुक्त का प्रतिनिधि और मुख्य नगर नियोजक सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगे।
शुल्क दरों में व्यापक फेरबदल
विज्ञापन की अनिवार्यता घटने से आम नागरिकों तक सूचना पहुंचने में कमी आने की आशंका भी जताई जा रही है। संशोधित अनुसूची-क में भी शुल्क दरों में व्यापक फेरबदल किया गया है, जिसका विस्तृत ब्योरा जल्द प्राधिकरणों की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
यूपी में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपके जिले का नाम तो नहीं
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के वीसी करके दिशा-निर्देश दिए हैं।
