UP की बड़ी खबर

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।

Gaurav Dwivedi
September 26, 2026
2 min read
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

लखनऊ: यूपी के छह शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री परोसी जाती मिली। किचन में कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी भी सामने आई। रेस्तराओं में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की। इसके साथ ही 174 प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए गए।


एफएसडीए की टीमों ने की छापेमारी

एफएसडीए की टीमों ने शुक्रवार को 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत प्रदेश के 6 जिलों में छापेमारी की। होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कानपुर नगर में 52, प्रयागराज में 40, अयोध्या में 97, बरेली में 34,गोरखपुर में 34 और मुरादाबाद में 60 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। इस दौरान स्वच्छता, कच्चे खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता, खाद्य भंडारण, रसोई और प्रसंस्करण क्षेत्र, जल निकासी, सफाई और कीड़े-मकौड़ों और चूहों की मौजूदगी समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई।

इन शहरों में हुई कार्रवाई

कानपुर नगर : काके की हट्टी रेस्टोरेंट, मॉल रोड, एम/एस आनंद सैफ्रॉन होटल, हर्ष नगर, द डाइनिंग हाउस, आवास-विकास कल्याणपुर, रेवंत हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड-लिटिल शेफ, सिविल लाइंस और एम/एस अल समीम फूड कोर्ट, जाजमऊ में गंदगी मिलने पर कारोबार बंद करवा दिया गया।

प्रयागराजः अर्वन रेजीडेंसी होटल, काटजू रोड, शंभूनाथ होटल एंड बैंक्वेट, हैस्टिंग्स रोड और त्रिवेणी एलायंस त्रिवेणी ग्रैंड, ट्रांसपोर्ट नगर की रसोई और जल निकासी व्यवस्था में कई खामियां मिलीं।

गोरखपुरः रेडिसन होटल, मोहद्दीपुर, रामकृष्ण होटल, वाईपास रोड, द ब्रायन फ्लेवर्स इन रेस्टोरेंट, चंदन स्वीट हाउस और दुलारवा रेस्टोरेंट, कूड़ा घाट का लाइसेंस निलंबित किया गया।

अयोध्याः तिरुपति रेस्टोरेंट, बिरला धर्मशाला, अल हिंद रेस्टोरेंट, मवई, आई एम ओके रेस्टोरेंट, गुलाबवाड़ी, द अरोमा रेस्टोरेंट, डालमिया सैफ्रॉन होटल, प्रथम तल, रघुनंदन भवन, एसआर पिक्चर्स/तरंग सिनेमा मॉल पर कार्रवाई की गई। यहां एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री से लेकर चूहों के प्रकोप तक के मामले सामने आए।

बरेलीः कृष्णा भोजनालय, स्टेशन रोड और रमाडा होटल, सिविल लाइंस का लाइसेंस निलंबित किया गया। किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले।

मुरादाबादः होटल लावना एनजीआर, टी प्वाइंट, दिल्ली रोड, टाइम 24, दिल्ली गेट और मोती महल डीलक्स होटल के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यहां फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले और किचन में कीड़े-चूहे पाए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपके जिले का नाम तो नहीं

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के वीसी करके दिशा-निर्देश दिए हैं।