लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की जिद को लेकर महिला का अपने चचेरे भाई से विवाद चल रहा था. आरोप है कि पीछा छुड़ाने के लिए चचेरे भाई ने उसे जंगल में ले जाकर दुपट्टे से गला दबा दिया. इतना ही नहीं, उसने महिला की तीन साल की बच्ची को भी जान से मारने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.मामला बुधवार सुबह सामने आया, जब आलमपुर एड़वा गांव के जंगल में रामगंगा पोषक नहर के पास गन्ने के खेत से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ. शव के पास ही उसकी तीन साल की बच्ची रोती-बिलखती मिली. बच्ची की हालत देखकर पुलिस और आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी उषा
पुलिस जांच में सामने आया कि उषा का अपने पति अनिल कुमार से विवाद चल रहा था. इसके बाद वह चांदपुर के स्याऊ इलाके में किराए के मकान में रह रही थी. अनिल ने पुलिस को बताया कि उषा के अपने चचेरे भाई नीरज से संबंध थे. उसने नीरज पर ही पत्नी की हत्या का शक जताया था.
इसके बाद पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों के बीच लंबे समय से अंतरंग संबंध होने की बात सामने आई.
हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, रविवार को नीरज उषा को हरिद्वार और ऋषिकेश घुमाने ले गया था. आरोप है कि उषा नीरज के साथ ही कमरा लेकर रहना चाहती थी और उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए नीरज ने मंगलवार रात उषा को आलमपुर एड़वा के जंगल में ले जाने की साजिश रची.
दुपट्टे से गला दबाया, बच्ची को भी मारने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, जंगल में नीरज ने दुपट्टे से उषा का गला दबा दिया. इस दौरान उसके साथ मौजूद तीन साल की बच्ची को भी मारने की कोशिश की गई. बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी ने उस पर कंबल डाल दिया और आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए एक और चाल चली. वह अपनी तहेरी बहन के डेढ़ साल के बेटे को अपने साथ ले गया और बाद में बहाने से बच्चे को अपनी ससुराल में छोड़ दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शनिवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी देहात गौतम राय ने मामले का खुलासा किया. पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले में हत्या और बच्ची को नुकसान पहुंचाने की कोशिश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
यूपी में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपके जिले का नाम तो नहीं
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के वीसी करके दिशा-निर्देश दिए हैं।
