आजमगढ़ कांड: SSP अनिल कुमार ने आरोपी अरविंद की 2 बेटियों को गोद लिया, कहा- उठाएंगे पूरी जिम्मेदारी
आजमगढ़ में हुए हत्याकांड के बाद SSP अनिल कुमार ने मृतक अरविंद की दोनों बच्चियों को गोद लिया है. SSP अपनी एक महीने की सैलरी और जिले के पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन से परिवार को आर्थिक मदद देंगे.

आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक परिवारों की मदद का फैसला किया है. SSP अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने अरविंद सिंह की दोनों बच्चियों को गोद लेने का फैसला किया है. घटना में मारे गए आरोपी अरविंद के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह उसकी दोनों बच्चियों की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी उठाएंगे. इसके लिए SSP ने अपनी एक महीने की सैलरी और जिले के पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन से आर्थिक सहायता देने की बात कही है.
2 बच्चियों की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी
SSP अनिल कुमार ने बताया कि अरविंद, उसकी पत्नी बबीता और बेटे शौर्य की मौत के बाद परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है. ऐसे में उन्होंने मानवीय आधार पर परिवार की मदद करने का फैसला किया है. SSP ने बताया कि वह अपनी एक महीने की सैलरी देंगे, जबकि जिले के पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन को भी एकत्र कर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही अरविंद की दोनों बच्चियों को उन्होंने गोद लेने का फैसला किया है. उनकी शिक्षा, देखभाल और भविष्य से जुड़ी जरूरतों में मदद की जाएगी.
हत्याकांड में मारे गए परिवारों को भी मिलेगी मदद
SSP ने बताया कि शंभूपुर कांड में जिन ब्राह्मण परिवारों के सदस्यों की मौत हुई है, उनके परिवारों की भी आर्थिक मदद की जाएगी. इसके लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ के सहयोग से व्यवस्था की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों में नाबालिग बच्चे हैं. ऐसे में बच्चों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. एसएसपी का कहना है कि इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
