राहुल गांधी आदतन झूठे, कांग्रेस का लोकतंत्र ‘Selective’…धर्मेंद्र प्रधान ने पूछा- झारखंड में लाठीचार्ज पर मौन क्यों?
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दों पर 'झूठ' फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई पर राहुल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. विपक्ष लगातार संसद मार्च के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने की इजाजत किसने दी, गृह मंत्री को संसद में बताना चाहिए. इस बीच पूर्व शिक्षा मंत्री और ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पार्टी पर छात्रों को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया साथ ही झारखंड में छात्रों पर हुए पुलिस के एक्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है.धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के पास तथ्य नहीं है. उन्होंने कहा कि आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न तो संसद में आना है और न ही जवाब सुनना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है.
‘सदन में जवाब सुनने की क्षमता नहीं’
पूर्व मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पर बेवजह बिना किसी तथ्य के झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दिखाता है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, मगर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद भवन’ को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा देशहित नहीं बल्कि स्वयं के हितों को पहले प्राथमिकता देने की है. उन्होंने कहा कि जब सदन में चर्चा होती है तो ये लोग बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि सदन में जवाब सुनने की इतनी क्षमता नहीं है.
‘कांग्रेस का लोकतंत्र भी Selective है’
झारखंड में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र भी Selective है. उन्होंने कहा कि जहां अपनी सरकार हो, वहां युवाओं पर हिंसा और जहां राजनीति चमकानी हो, वहां झूठ और हंगामा. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसे पूरे देश ने देखा है.
‘युवा कांग्रेस के दोहरे चरित्र को समझ चुका है’
बीजेपी सासंद ने कहा कि सवाल ये है कि हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?. उन्होंने कहा कि देश का युवा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुका है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं, ये राहुल गांधी और आपातकाल वाली सोच से चलने वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
