ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) के पणजी जोनल ऑफिस ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है. यह शिकायत 18 सितंबर को नॉर्थ गोवा की विशेष PMLA अदालत में दाखिल की गई. आरोपियों में निहाल वदक्कनचेरी नाजर, प्रसोभ पीके, अल्फिन थॉमस, धीरज मैथ्यूज और निशांत प्रताप शामिल हैं. ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को दाखिल मुख्य शिकायत के आगे की जांच के बाद की गई है. मुख्य मामले में पहले सात आरोपियों को आरोपी बनाया गया था.ई़डी की जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था. यह रकम अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की तस्करी से जुटाई गई थी. जांच में सामने आया कि ड्रग्स से कमाए गए पैसों का कुछ हिस्सा बैंक खातों के जरिए इधर-उधर किया गया और फिर दुबई भेजा गया. वहां इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी USDT में बदला गया. इसके बाद डार्क वेब के जरिए ड्रग्स खरीदने में इस पैसे का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है.
एंटी-नारकोटिक्स सेल में दर्ज है FIR
ईडी ने जिस मामले में जांच शुरू की, वह नॉर्थ गोवा के एंटी-नारकोटिक्स सेल में दर्ज FIR पर आधारित है. FIR में मधुपन सुरेश शशिकला के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. ED की जांच के मुताबिक, साल 2016 से ड्रग्स की तस्करी के जरिए करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय जुटाई गई.
ED की जांच में 5 नए आरोपियों की भूमिका आई सामने
ईडी की आगे की जांच में पांच नए आरोपियों की भूमिका भी सामने आई. ED का कहना है कि इन लोगों की भूमिका अपराध से अर्जित रकम जुटाने, ड्रग्स खरीदने, रकम को अलग-अलग स्तर पर घुमाने, छिपाने और उसे दूसरी संपत्तियों या क्रिप्टोकरेंसी में बदलने से जुड़ी थी. इसी मामले की जांच के दौरान ED ने दो अन्य आरोपियों के पास मौजूद अपराध से अर्जित आय का भी पता लगाया. अनाम चरण प्रधान के पास 9.39 लाख रुपये और उत्तम चंद के पास 17.48 लाख रुपये की अपराध से अर्जित आय चिन्हित की गई. इसके बराबर कीमत की उनकी अचल संपत्तियां ED ने 16 सितंबर को अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
थमने का नाम नहीं ले रही हनुमान अंश, पार कर डाले 200 करोड़, लगातार 9वें दिन डबल डिजिट में हुई कमाई
हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है. लगातार इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है. क्या वीकेंड और क्या वीकडेज, हनुमान अंश की छप्परफाड़ कमाई जारी है.
