लखनऊ LIVE

'खून बहता रहा, पर लुटेरे को नहीं छोड़ा', सिपाही ने राखी बांधने जा रही महिला की बचाई चेन, मिला इनाम

लखनऊ में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला का मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को पकड़ा। घायल होने के बावजूद सिपाही ने बदमाश को नहीं छोड़ा।

Gaurav Dwivedi
August 29, 2026
3 min read
'खून बहता रहा, पर लुटेरे को नहीं छोड़ा', सिपाही ने राखी बांधने जा रही महिला की बचाई चेन, मिला इनाम

लखनऊ: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में खाकी वर्दी का एक ऐसा मानवीय और साहसिक चेहरा सामने आया, जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और पुलिस महकमे के लिए एक नई मिसाल कायम की। दरअसल, अपने बच्चों के साथ मायके राखी बांधने जा रही एक महिला को थप्पड़ मारकर मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने अद्भुत साहस दिखाते हुए दबोच लिया।बताया जाता है कि इस दौरान खुद को छुड़ाने के लिए लुटेरे ने सिपाही के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन खून बहने के बाद भी जांबाज सिपाही ने उसकी गिरेबान नहीं छोड़ी। सिपाही के इस समर्पण और भाई जैसी सुरक्षा से भावुक होकर पीड़िता ने थाने में अपने 'रक्षक भाई' की कलाई पर राखी बांधी।

चंद्राढाल पर बस का इंतजार कर रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर चिनहट की रहने वाली रूबी कश्यप बेटे आदित्य और अखिलेश के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके जाने के लिए मड़ियांव के चंद्राढाल पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक अज्ञात बदमाश अचानक आया और महिला को थप्पड़ मारकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागने लगा।

ईंट के वार से लहूलुहान हुआ सिपाही

महिला के चीखने पर पास ही ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात आरक्षी नवीन चौधरी ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर बदमाश का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पास में पड़ी ईंट उठाकर नवीन के चेहरे और नाक पर दे मारी, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहने के बावजूद सिपाही ने आरोपी को मजबूती से जकड़े रखा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक SI उपेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही सहजाद अली, शहबान खान और मड़ियांव थाने के उपनिरीक्षक अमित कुमार साहू की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही को तत्काल हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाक पर दो टांके लगाए।

लखीमपुर खीरी का रहने वाला मंगलसूत्र स्नेचर

मड़ियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान 23 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार मौर्या के रूप में हुई है, जो कि लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पीड़िता के मंगलसूत्र की टूटी हुई माला बरामद कर ली गई। मड़ियांव पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 309(6), 115(2), 317(2) और 317(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

'आपने बड़े भाई का फर्ज निभाया'

अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जब सिपाही नवीन चौधरी थाने पहुंचे तो भावुक रूबी कश्यप ने उन्हें और साथी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। रूबी ने कहा कि राखी के दिन आपने जान जोखिम में डालकर एक बहन की रक्षा की और बड़े भाई का फर्ज निभाया। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि आरक्षी नवीन चौधरी की जांबाजी पर पूरे विभाग को गर्व है। पुलिस कमिश्नर ने सिपाही के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।