देश-दुनिया

'राहुल गांधी की उद्दंडता से देश नहीं चलेगा', नेता प्रतिपक्ष पर भड़की बीजेपी, कहा- गृह मंत्री के आदेश से गोली चलती है क्या?

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को संपन्न हो गया। इस सत्र में विपक्षी हंगामे और प्रदर्शन के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई उसे लेकर बीजेपी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर अटैक किया है। रविशंकर प्रसाद ने सीधे राहुल गांधी को घेरा।

Gaurav Dwivedi
August 13, 2026
2 min read
'राहुल गांधी की उद्दंडता से देश नहीं चलेगा', नेता प्रतिपक्ष पर भड़की बीजेपी, कहा- गृह मंत्री के आदेश से गोली चलती है क्या?

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बीजेपी ने सदन की कार्यवाही बाधित होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार वार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि राहुल गांधी लगातार अपनी गोल पोस्ट बदलते रहे। उनकी उद्दंडता से देश नहीं चलेगा। कभी उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग उठाई। जब गृह मंत्री ने कहा कि मैं सदन में अपनी रखूंगा तो उन्होंने हाउस चलने नहीं दिया। बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल किए।

बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार से अपनी बात सुनने की मांग कर रहे थे, लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने 24 घंटे बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही तो राहुल गांधी पीछे हट गए। उन्होंने राहुल गांधी पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया और झारखंड के रांची में छात्रों के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए।

'राहुल गांधी लापरवाह, गोल पोस्ट बदलते रहे'

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कई व्यक्तिगत राजनीतिक अटैक भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को राजनीतिक ज्ञान नहीं है। वे लापरवाह हैं और लगातार अपनी गोल पोस्ट बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से उन्होंने पीएम आवास का घेराव किया, वह निंदनीय है। मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी कई अहम मुद्दों पर चुप रहे। संसद में भी विपक्ष ने कई मुद्दों को जिक्र किया लेकिन चर्चा से भागता रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.