रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या, आरोपी बोला- पुलिस ने कहा था मार डालो… उठे सवाल
रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे रमाकांत की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हत्या के बाद वायरल हुए वीडियो में पुलिस से शिकायत और कार्रवाई न होने का दावा किए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.

रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में आरोपी कथित तौर पर पुलिस से शिकायत किए जाने और शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने की बात कहता नजर आ रहा है.वीडियो में यह बात भी सामने आती है कि अगर शिकायत के बाद भी मामला नहीं माना गया तो उसे मार देने की बात कही गई थी. हालांकि, पुलिस ने बताया कि उनकी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं कही गई. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है. यहां हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.
हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतक की प्रेमिका सोनी, उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि रमाकांत और सोनी के बीच प्रेम संबंध थे. आरोप है कि सोनी ने फोन कर रमाकांत को मिलने के लिए अपने गांव खैरहनी बुलाया था. रमाकांत के गांव पहुंचने के बाद कथित तौर पर सोनी ने अपने पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र के साथ मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सोनी ने रमाकांत पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था. इसी विवाद के बीच दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. अब हत्या के बाद सामने आए वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है. वायरल वीडियो में कथित आरोपी की ओर से शिकायत और पुलिस से कार्रवाई की मांग किए जाने का जिक्र किया गया है.
वीडियो वायरल होने के बाद उठे ये सवाल
वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया कि यदि पुलिस ने शिकायत नहीं मानी तो रमाकांत को मार दिया जाए. वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या हत्या से पहले पुलिस को किसी तरह की शिकायत दी गई थी और यदि शिकायत दी गई थी तो उस पर क्या कार्रवाई हुई. फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका सोनी, उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है. हत्या के पीछे प्रेम संबंध, कथित उत्पीड़न और पहले से चल रहे विवाद की सभी कड़ियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
