लखनऊ LIVE

लखनऊ - सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला की ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, कमरे में मिला शव

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अपने घर पर ही जान दे दी। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की वजह से महिला मानसिक तनाव में थी।

Gaurav Dwivedi
September 18, 2026
2 min read
लखनऊ - सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला की ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, कमरे में मिला शव

लखनऊ: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 38 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अपने घर पर ही जान दे दी। मृतका की पहचान पटेल नगर निवासी विभा गुप्ता के रूप में हुई है, जो घर के कमरे में अचेत अवस्था में मिली थीं। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की वजह से महिला मानसिक तनाव में थी। इतना ही नहीं महिला ने अपने गहने तक गिरवी रख दिए थे।

बताया गया है कि महिला ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी। उस समय घर में उसका पति मौजूद था। पत्नी को फंदे पर लटका देखकर पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति ने ऑनलाइन गेम की लत को आत्महत्या का कारण बताया है।

अपने गहने भी गिरवी रख दिए थे

प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि विभा के पति राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि विभा को ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी और खेल के दौरान उन्होंने मोटी रकम गंवा दी थी। परिजनों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि विभा ने उन्हें बताए बिना अपने कुछ गहने भी गिरवी रख दिए थे। जब राजकुमार को वित्तीय नुकसान और गहने गिरवी रखे जाने का पता चला, तो उन्होंने उन्हें ऑनलाइन गेम खेलना बंद करने को कहा था। परिजनों के अनुसार वित्तीय नुकसान और उससे जुड़े तनाव के बाद से विभा काफी परेशान चल रही थीं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय राजकुमार और विभा घर पर ही मौजूद थे।

सेना से रिटायर्ड राजकुमार वर्तमान में विभूति खंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच के तहत जरूरी जानकारी जुटा रही है। परिजन ने बताया कि राजकुमार की पहली शादी सुनीता गुप्ता से हुई थी, जिनकी सन् 2000 में कमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां खुशबू और निक्की हैं। इसके बाद राजकुमार ने 2004 में विभा से शादी की थी और दोनों का 17 साल का एक बेटा अथर्व है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।