UP की बड़ी खबर

लखनऊ में थाने के सामने चाकुओं से हमला, पोते को बचाने आए बुजुर्ग की मौत; आरोपी कबाड़ी फरार

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग रिटायर्ड नगर निगम सुपरवाइजर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पोते को बचाने पहुंचे बुजुर्ग पर कबाड़ी ने चाकू से हमला कर दिया।

Gaurav Dwivedi
September 13, 2026
3 min read
लखनऊ में थाने के सामने चाकुओं से हमला, पोते को बचाने आए बुजुर्ग की मौत; आरोपी कबाड़ी फरार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अपराध का एक और मामला सामने आया है। मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार को मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग की जान चली गई। आरोप है कि मड़ियांव फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आ रहे कबाड़ी के ठेले से बाइक टच होने के बाद हुए विवाद में आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पोते को बचाने के लिए बीच में आए बुजुर्ग पर भी आरोपी ने हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भरतनगर निवासी मगन बिहारी तिवारी के रूप में हुई है। वह नगर निगम के आरआर विभाग में सुपरवाइजर के पद से साल 2010 में रिटायर हुए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बिजली का बिल जमा करने जा रहे थे दादा-पोता

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर मगन बिहारी तिवारी तिवारी अपने इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले पोते संकल्प तिवारी के साथ बाइक से बिजली का बिल जमा करने पावर हाउस जा रहे थे। मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे उनकी बाइक की टक्कर गलत दिशा से आ रहे एक तिपहिया ठेले से हो गई। इसके बाद संकल्प ने ठेले वाले को गलत दिशा से आने को लेकर टोका। आरोप है कि इस बात पर कबाड़ी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और संकल्प पर हमला करने की कोशिश की।

पोते को बचाने आए दादा, आरोपी ने उन पर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पोते को खतरे में देखकर मगन बिहारी तिवारी उसे बचाने के लिए आगे आ गए। इसके बाद आरोपी ने संकल्प को छोड़कर बुजुर्ग को निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावर ने मदन बिहारी तिवारी के सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे।

लोगों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजन और पुलिस घायल मदन बिहारी तिवारी को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे बेटे

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के बेटे प्रदीप तिवारी अस्पताल पहुंचे। प्रदीप लखनऊ नगर निगम के जोन-2 में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। पिता का शव देखकर वह फूट-फूटकर रो पड़े। प्रदीप ने घटना को लेकर पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस मुस्तैद होती तो शायद उनके पिता आज जिंदा होते। वहीं, घटना के बाद मृतक की पत्नी माया तिवारी, बहू पुष्पा और परिवार की बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ 'मलाई' के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह केशवनगर स्थित मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहता है और इलाके में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है।

अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।