UP की बड़ी खबर

कौन हैं दीपिका आनंद? जिनको मायावती ने बसपा की कमान सौंपने की बात कही

यूपी राजनीति में इस समय एक नाम सियासी हलचल पैदा किए हुए हैं। यह नाम है दीपिका आनंद का। मायावती की ओर से बसपा की कमान सौंपे जाने की बात कहने के बाद लोग दीपिका आनंद के बारे में जानना चाहते हैं।

Gaurav Dwivedi
September 13, 2026
2 min read
कौन हैं दीपिका आनंद? जिनको मायावती ने बसपा की कमान सौंपने की बात कही

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने पहले भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। उसके बाद आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद पर भरोसा किया, लेकिन वह भी ज्यादा समय तक नहीं चला। अब मायावती ने भतीजी दीपिका आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शनिवार को मायावती ने कहा कि बसपा में भतीजों को कोई जिम्मेदारी नहीं मिलेगी, अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में भतीजी दीपिका आनंद को बसपा की कमान सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि भतीजी की कार्य क्षमता को देखने के बाद ही वह कोई बड़ा फैसला लेंगी।

दीपिका आनंद कौन हैं

22 वर्षीय दीपिका आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की इकलौती बेटी हैं। दीपिका आनंद इस समय लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। दीपिका के पिता आनंद कुमार बसपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनकी गिनती पार्टी के ताकतवर नेताओं में होती है। आनंद कुमार पर्दे से पीछे काम करने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। शनिवार को मायावती की ओर से दीपिका आनंद का नाम लिए जाने के बाद अब राजनीति में इस नाम की चर्चा तेज हो गई है।

क्या यूपी चुनाव में करेंगी लॉन्च?

यूपी चुनाव 2027 को लेकर बसपा पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है। धड़ाधड़ प्रत्याशी घोषित कर रही है। इस बार मायावती कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मायावती हरेक फैसला सोच-समझ कर ले रही हैं। मायावती की ओर से आनंद कुमार की बेटी दीपिका का नाम लेने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो चली हैं। सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मायावती यूपी चुनाव में दीपिका आनंद को लॉन्च करेंगी और उनको अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।