मथुरा में दरोगा के सिर में गोली लगी लाश मिली; पास में पड़ा था सर्विस रिवॉल्वर; पुलिस ने शुरू की जांच
मथुरा में दरोगा की सिर पर गोली लगी लाश मिलने से सनसनी मच गई है। गोकुल बैराज के पास दरोगा का शव मिलने के बाद जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज के पास दरोगा का पार्थिव शरीर बरामद किया गया। दरोगा के सिर में गोली लगी थी। पास में ही मृतक का सर्विस रिवॉल्वर भी मिला है। इस संदिग्ध मौत के मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। दरोगा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कौन थे पंकज कुमार यादव?
पंकज कुमार यादव के बारे में जानकारी आई है कि वे 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। वे मूल रूप से एटा के रहने वाले थे। अभी मथुरा में एसपी ट्रैफिक के पेशकार के तौर पर उनकी नियुक्ति थी। सदर थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज के पास दरोगा पंकज की डेड बॉडी बरामद किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरोगा ने आखिर आखिर अपनी जान क्यों ली? यह सवाल उठ रहा है। साथ ही, हत्या के एंगल को भी खंगाला जा रहा है।
आत्महत्या की आशंका
पुलिस को यमुना नदी के किनारे गोकुल बैराज के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस वर्दी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान शव के पास ही दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर पड़ा मिला। इससे पहली नजर में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच शुरू की। बाद में इसे आत्महत्या का मामला करार दिया गया।
पत्नी है सिपाही
दरोगा पंकज कुमार यादव की पत्नी दीप्ति सिपाही हैं। उनकी तैनाती मथुरा सदर थाने में ही है। दरोगा के सिर पर बीचो बीच गोली लगी है। घटना के संबंध में एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि दरोगा पंकज कुमार ने सुसाइड किया है। वह एटा जिले में पिलुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पंकज मथुरा में ही सदर के दामोदरपुरा इलाके में घर बनवा रहे थे। गुरुवार दोपहर वह ड्यूटी से घर गए थे।
एसएसपी ने बताया कि पंकज कुमार कुछ देर घर पर रुकने के बाद वर्दी में ही निकले और रास्ते में खुद को गोली मार ली। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला बताया जा रहा है। दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
