लखनऊ LIVE

लखनऊ के सिविल कोर्ट में इंस्पेक्टर से वकील ने की बदसलूकी, कचहरी में ना घुसने देने की दी धमकी

लखनऊ के सिविल कोर्ट में इंस्‍पेक्‍टर राजीव रंजन उपाध्‍याय अपने सहयोगियों के साथ गए थे। उन्‍होंने वकील केएम मिश्रा पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं।

Gaurav Dwivedi
September 6, 2026
2 min read
लखनऊ के सिविल कोर्ट में इंस्पेक्टर से वकील ने की बदसलूकी, कचहरी में ना घुसने देने की दी धमकी

लखनऊ: सिविल कोर्ट परिसर में सरकारी काम से पहुंचे एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ अधिवक्ता की ओर से सरेआम बदसलूकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कस्टम कोर्ट में रिमांड प्रक्रिया के सिलसिले में पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के साथ अधिवक्ता केएम मिश्रा और उनके दो साथियों ने अभद्रता करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इंस्पेक्टर की तहरीर पर वजीरगंज थाना पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि वे शनिवार को अपने हमराह सब-इंस्पेक्टर विवेक वर्मा और कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र तिवारी के साथ एक मामले में कस्टम कोर्ट से रिमांड लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अधिवक्ता केएम मिश्रा अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और इंस्पेक्टर को घेर लिया। अधिवक्ता ने इंस्पेक्टर पर उनका मनमुताबिक मुकदमा न लिखने और काम न करने का आरोप लगाते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब इंस्पेक्टर ने नियमविरुद्ध और गलत काम करने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी अधिवक्ता आपा खो बैठे और आगबबूला होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

कचहरी न आने देने की धमकी

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता केएम मिश्रा ने इंस्पेक्टर को सरेआम 'ठीक करने' और भविष्य में कचहरी परिसर में कदम न रखने देने की खुली धमकी दी। आरोपी करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वादकारियों और वकीलों के सामने लगातार चिल्ला-चिल्लाकर पुलिस अधिकारियों का अपमान करते रहे और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस विवाद के चलते कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आरोपियों की धरपकड़ को दो टीमें गठित

वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिकारी को उसके राजकीय कर्तव्य का पालन करने से रोकने, स्वेच्छा से उपहति पहुंचाने, डराने और धमकाने की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ इस प्रकार की अराजकता और अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता और अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।