लखनऊ LIVE

'हम सेफ कहां हैं?', लखनऊ में कैब का इंतजार कर रही छात्राओं से छेड़छाड़: नशे में धुत युवकों पर बदसलूकी का आरोप

लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल के बाहर छात्राओं से कार सवार युवकों द्वारा अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। युवती ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, वहीं, पुलिस ने CCTV खंगालने के साथ युवती से लिखित शिकायत मांगी है।

Gaurav Dwivedi
September 5, 2026
4 min read
'हम सेफ कहां हैं?', लखनऊ में कैब का इंतजार कर रही छात्राओं से छेड़छाड़: नशे में धुत युवकों पर बदसलूकी का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और DGP के निर्देश पर समूचे पुलिस महकमे के साथ-साथ राजधानी लखनऊ की पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई का दावा करती है। बावजूद इसके लखनऊ में महिलाओं से जुड़े छेड़छाड़ व बदसलूकी जैसे आपराधिक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अब इसी से जुड़ा मामला लखनऊ के सबसे पॉश और VIP इलाके हजरतगंज से सामने आया, जहां स्थित सिविल चौराहे पर कैब का इंतजार कर रहीं छात्राओं के साथ नशे में धुत कार सवार युवकों द्वारा आपत्तिजनक इशारे और बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित युवती तान्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर महिला सुरक्षा और पुलिसिया चौकसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मामले में हजरतगंज ACP रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच कराने के साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही युवती से घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के बाहर कार सवार युवकों ने किए अश्लील इशारे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही तान्या नाम की युवती ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे उसकी पीजी में रहने वाली छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसे लेकर वह अन्य छात्राओं के सहयोग से इलाज के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची थीं। उपचार के बाद जब वे सभी अस्पताल के बाहर निकलकर कैब का इंतजार कर रही थीं, तभी वहां कार सवार चार नशे में धुत युवक पहुंचे।

आरोप है कि युवक युवतियों को देखकर अश्लील और गलत इशारे करने लगे। एक बार आगे निकल जाने के बाद युवकों ने दोबारा राउंड लगाकर कार वहीं से निकाली और फिर से भद्दे इशारे किए। इसके बाद वे सामने स्थित चाय की टपरी के पास गाड़ी खड़ी कर युवतियों को घूरते रहे और बिना किसी काम के अस्पताल परिसर के अंदर तक पीछा करते हुए बुरी नीयत से घूरने लगे, जिससे सभी छात्राएं बुरी तरह सहम गईं।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बोली युवती
युवती ने वीडियो में सिस्टम और समाज की मानसिकता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिस जगह यह वारदात हुई, वह शहर का सबसे वीआईपी इलाका है। वहां 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है, अस्पताल है और हर तरफ CCTV कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद अगर लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं तो वे आखिर कहां सुरक्षित हैं? युवती ने दर्द बयां करते हुए कहा कि कल को अगर कोई अनहोनी हो जाए तो लोग यही सवाल करेंगे कि लड़कियां रात को बाहर क्या कर रही थीं, क्या कभी कोई सवाल उन मनचलों और अपराधियों से पूछेगा, जो ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं?

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस मामले को लेकर हजरतगंज ACP रजनीश वर्मा से बात की गई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल चौराहे और अस्पताल के आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय दुकानदारों से भी पूछताछ की लेकिन घटना के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। ACP ने बताया कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या से संपर्क कर उससे घटना की सटीक जानकारी देने और हजरतगंज थाने में लिखित तहरीर देने का आग्रह किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।