लखनऊ LIVE

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का अंडरग्राउंड रूट फाइनल, अगले महीने टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का अंडरग्राउंड रूट फाइनल हो गया है। अगले महीने टेंडर के बाद निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Gaurav Dwivedi
September 12, 2026
2 min read
लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का अंडरग्राउंड रूट फाइनल, अगले महीने टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण

लखनऊः चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले मेट्री के इंस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1 बी) में एलिवेटेड रूट के बाद अब अंडरग्राउंड रूट भी फाइनल हो गया है। अगले माह टेंडर होते ही निर्माण प्रक्रिया भी शुरू करवा दी जाएगी। ब्लू लाइन के इस अंडरग्राउंड हिस्से में चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पाण्डेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज और चौक स्टेशन बनेंगे, लेकिन यह रूट थोड़ा टेढा-मेढ़ा होगा। गौतमबुद्ध मार्ग से अमीनाबाद, पाण्डेयगंज से सिटी स्टेशन और यहां से चौक के बीच अंडरग्राउंड रूट घुमावदार होगा।

जानिए क्या होगा फाइनल रूट

(यूपीएमआरसी) की ओर से फाइनल किए गए रूट के मुताबिक, गौतमबुद्ध मार्ग से मेट्रो रूट अमीनाबाद की ओर मुड़ेगा। इसी तरह पाण्डेयगंज के आगे मेट्रो ट्रैक यहियागंज मार्केट में नादान महल रोड के नीचे से गुजरेगा। फिर सिद्धनाथ मंदिर से पहले सिटी स्टेशन की ओर कर्व लेगा। वहीं, केजीएमयू चौराहे के आगे मेट्रो हल्का मुड़ते हुए कंपनीबाग तक जाएगा, जहां चौक स्टेशन बनेगा। जानकारी के मुताबिक, सर्वे के बाद इस हिस्से में मौजूद रेलवे लाइन, सीवर लाइन समेत दूसरे संसाधनों को नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला किया गया है।

  • 11.165 किमी. लंबा होगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

  • 6.879 किमी. हिस्सा अंडरग्राउंड, 4.286 किमी. हिस्सा एलिवेटेड होगा

  • 07 अंडरग्राउंड स्टेशन- चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद पाण्डेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक

  • 5 एलिवेटेड स्टेशन-ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और वसंतकुंज

  • पूरे रूट के निर्माण पर ₹5,801 करोड़ खर्च किए जाएंगे

  • 2030 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

  • 03 साल में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का लक्ष्य

ऊपर पार्क और चौराहा, नीचे स्टेशन

  • अमीनाबाद में झंडे वाले पार्क के नीचे (गाढ़ा भंडार के सामने) मेट्रो स्टेशन बनेगा।

  • मेडिकल चौराहा स्टेशन KGMU चौराहे के पास बनेगा।

  • पाण्डेयगज स्टेशन चौराहे के पास आर्य समाज मंदिर से मशकगंज ढाल तक बनेगा।

  • चौक स्टेशन कपनीबाग के नीचे होगा।

पुराने शहर में यूं बनेगा ट्रैक

चौक अंडरग्राउंड रूट का आखिरी स्टेशन होगा। यहां से कुछ दूर मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड से एलिवेटेड में तब्दील होगा। एलिवेटेड रूट और इसके पांच स्टेशनों के टेंडर के बाद इनका निर्माण भी शुरू हो चुका है।

चारबाग होगा इंटरचेंज स्टेशन

चारबाग इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां दोनों ओर एंट्री-एग्जिट गेट होंगे। साथ ही नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के स्टेशन पर आने-जाने का रास्ता होगा। ट्रेनों के लिए क्रॉस ओवर भी बनेगा, ताकि ट्रेनों को आगे-पीछे कर रूट पर लाया जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।