स्पेशल स्टोरी

कैंची धाम में 2 KM तक लगी लंबी कतारें, आज पैर रखने की भी जगह नहीं, 1500 जवान तैनात

नैनीताल के कैंची धाम में सोमवार को बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित आश्रम का 62वां स्थापना दिवस बेहद धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही देश-विदेश के 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और प्रसिद्ध मालपुआ प्रसाद ग्रहण किया. सुरक्षा के लिए ड्रोन और 1500 से अधिक जवान तैनात रहे.

Gaurav Dwivedi
June 15, 2026
2 min read
कैंची धाम में 2 KM तक लगी लंबी कतारें, आज पैर रखने की भी जगह नहीं, 1500 जवान तैनात

हनुमान जी के परम भक्त और देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं के आराध्य बाबा नीम करौली महाराज के पावन धाम कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस बेहद भव्य और दिव्य रूप में मनाया जा रहा है.. इस पावन अवसर पर बाबा के दर्शनों के लिए आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने सुरक्षा और व्यवस्था के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित हनुमान जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

इसके बाद अखंड पाठ की शुरुआत हुई और मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. बाबा के प्रति भक्तों का विश्वास इस कदर था कि रविवार की रात से ही श्रद्धालु सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में डटे हुए थे. सोमवार सुबह 3 बजे से ही मंदिर के बाहर 2 किलोमीटर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं.

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक ही 45 हजार से अधिक भक्त बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर चुके थे. दोपहर होते-होते यह संख्या तेजी से बढ़ती चली गई. इस वर्ष मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. मंदिर आने वाले हर एक श्रद्धालु को कैंची धाम का विश्व प्रसिद्ध मालपुआ प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे पूरी शिप्रा घाटी भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रही है.

चप्पे-चप्पे पर ड्रोन की नजर, 1500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

भीड़ के इस ऐतिहासिक दबाव को देखते हुए नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैंची धाम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ 3 एसपी/एसएसपी, 7 एडिशनल एसपी और 14 सीओ तैनात किए गए हैं. इसके अलावा एलआईयू (LIU), बीडीएस (BDS), एसडीआरएफ (SDRF), एटीएस (ATS) और एसएसबी (SSB) की टीमें भी मुस्तैद हैं. ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है और मंदिर परिसर में बने कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की पैनी निगरानी की जा रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.

74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!

दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...

धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.

चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.