स्पेशल स्टोरी

धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.

Gaurav Dwivedi
July 25, 2026
2 min read
धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने मीडिया बातचीत के दौरान छात्रों की तीन मांगो पर जोर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को न सिर्फ मंत्रालय से बल्कि कैबिनेट से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि देश को उनके विभाग का तबादला मंजूर नहीं है.उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी छात्रों को बुरी तरह पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. राहुल ने बताया कि छात्रों की बुरी तरह से पिटाई हुई है, इनमें से एक छात्र की शायद रोशनी भी चली जाए. इन सभी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि इन छात्रों से कोई भी नहीं लड़ सकता क्योंकि ये देश का भविष्य हैं. सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, कितने भी फैसले लेकर देख ले वो छात्रों के इस विरोध को नहीं हिला सकते.

साहिल से मिलकर राहुल ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों युवाओं के साथ बर्बरता की गई है.

सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा कि साहिल सिर्फ तिरंगा लेकर साफ परीक्षा और मेहनत का हक मांग रहा था. पुलिस ने उस पर गोली चलाकर बुरी तरह घायल कर दिया. ये अंग्रेजों जैसा जुल्म नहीं, बल्कि मोदी सरकार की बर्बरता है, जहां हक मांगने वाले मासूम छात्रों को न्याय की जगह छर्रे मिलते हैं.

उन्होंने कहा कि पेपर लीक से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार को झूठ बोलना बंद करना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने हमारे भविष्य पर हमला किया है. बीते दिन भी उन्होंने कहा था कि भविष्य यानी युवा सिर्फ तीन बातें कह रहे हैं. शिक्षा मंत्री को हटाया जाए. जो पुलिस वाले लाठी चला रहे थे और छात्रों को पीट रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.

74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!

दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...

चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

संसद में पूछे गए एथेनॉल से जुड़े सभी अहम सवाल, जानिए सरकार ने क्या जवाब दिया

इथेनॉल के मिश्रण से भारी बचत की बात करते हुए सरकार ने कहा कि 2014-15 से इस अभियान से विदेशी मुद्रा में 1.97 ट्रिलियन रुपये से अधिक की बचत हुई है, करीब 316 लाख टन कच्चे तेल की खपत कम हुई है, करीब 952 लाख टन CO2 उत्सर्जन को रोका गया.