लखनऊ LIVE

लखनऊ का JPNIC दोबारा खोला गया, प्राइवेट फर्म हेलीपैड से लेकर फर्नीचर तक कराएगी दुरुस्त, जर्जर हो गई है इमारत

जेपीएनआईसी की आलीशान इमारत के दिन 9 साल बाद अब जल्द बहुरने वाले हैं। प्राइवेट हाथों में सौंपने के बाद बुधवार को पहली बार JPNIC का मुख्य द्वार खोला गया।

Gaurav Dwivedi
September 3, 2026
3 min read
लखनऊ का JPNIC दोबारा खोला गया, प्राइवेट फर्म हेलीपैड से लेकर फर्नीचर तक कराएगी दुरुस्त, जर्जर हो गई है इमारत

लखनऊ: नौ साल बाद जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) की आलीशान इमारत के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। प्राइवेट हाथों में सौंपने के बाद बुधवार को पहली बार JPNIC का मुख्य द्वार खोला गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जिस फर्म को JPNIC का जिम्मा मिला है, वह जल्द इसकी मरम्मत शुरू करेगी। एलडीए अफसरों का कहना है कि कैबिनेट के फैसले की कॉपी मिलते ही JPNIC को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जर्जर हो चुका है हर फ्लोर

रखरखाव न होने के कारण JPNIC भीतर से जर्जर हो चुका है। बंद कमरों, स्विमिंग पूल, म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर के हर फ्लोर पर सीलन, टूट-फूट और कबाड़ का कब्जा है। 831 करोड़ रुपये की लागत के इस प्रॉजेक्ट की हालत देखकर लगातार इसे खोले जाने की मांग की जा रही थी।

2017 से ठप पड़ा है निर्माण कार्य

JPNIC का निर्माण साल 2015 में शुरू हुआ था। हालांकि, साल 2017 में निर्माण पूरा होने से ठीक पहले इसका काम रोक दिया गया था। काम रुकने के समय फिनिशिंग और अन्य इंटीरियर कार्यों का करीब 50 करोड़ रुपये का बजट बचा हुआ था। नौ साल तक देखरेख न होने के कारण अरबों की यह इमारत जर्जर स्थिति में पहुंच गई।

250 करोड़ का आएगा खर्च

इस पूरी इमारत को दोबारा नया जैसा बनाने और मरम्मत में 200 से 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह खर्च निजी फर्म उठाएगी, जिसे JPNIC 35 साल के लीज पर सौंपा गया है।

600 से ज्यादा चेयर गायब

JPNIC में दो भव्य हॉल का भी निर्माण हुआ था। इन हॉल में रखी गई 600 से ज्यादा रिकलाइनर चेयर गायब हो चुकी हैं। ये चेयर कहां गईं, इसकी जानकारी एलडीए को भी नहीं है। वहीं, JPNIC का पिछला हिस्सा पूरी तरह जंगल के रूप में तब्दील हो चुका है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों का दावा है कि कई वर्षों से बंद होने के कारण पिछले हिस्से में सांप, बिच्छू और चमगादड़ों का डेरा हो गया है।

सब किया जाएगा दुरुस्त

  • लिफ्ट और डिजिटल बोर्ड: वर्षों से बंद रहने के कारण लिफ्ट और स्पोर्ट्स सेंटर के डिजिटल स्क्रीन बोर्ड खराब हो चुके हैं।

  • फर्नीचर और फर्श: कुर्सियां, सोफे और अन्य फर्नीचर सड़-गल चुके है और फर्श काली पड़ गई है।

  • इंटीरियर और एक्सटीरियर: बिल्डिंग की खिड़कियों के बाहरी शीशे टूट चुके हैं और दीवारों पर लगे महंगे पत्थर- टाइल्स उखड़कर गिर रहे हैं।

  • बिजली और सुरक्षा: बिजली के तार, जनरेटर और लाइटिंग सिस्टम खराब हो चुके हैं। बाउंड्री वॉल और मुख्य द्वार का काम भी पूरा किया जाएगा।

  • धंस रही फर्श: JPNIC की ज्यादातर टाइल्सयुक्त फर्श धंस रही है। अगर कोई संभल कर न चले तो गिरकर चोटिल हो सकता है।

  • स्विमिंग पूल: पूल पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। पूरी बिल्डिंग में बड़ी-बड़ी लटें उग आई हैं। दरवाजों पर दीमक लग गए हैं।

  • जर्जर हेलिपैड: हेलिपैड जर्जर है। इसकी मरम्मत पर करोड़ों रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

  • एस्केलेटर बंद: JPNIC के ऊपरी फ्लोर पर जाने के लिए काफी लंबी एस्केलेटर लगाया गया था। यह जंग खा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।