देश-दुनिया

मुंबई:'सुरक्षा बढ़ा लो, तुम्हारी बारी है' बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी

बाबा सिद्दीकी की हत्या की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। अब उनके बेटे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के MLC जीशान सिद्दीकी को एक वायरल हुए वायस नोट में जान से मारने की धमकी दी गई है। जीशान की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Gaurav Dwivedi
August 8, 2026
2 min read
मुंबई:'सुरक्षा बढ़ा लो, तुम्हारी बारी है' बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और विधायक जीशान सिद्दीकी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर जीशान अख्तर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जीशान सिद्दीकी की बहन ने सोशल मीडिया पर यह वायरल ऑडियो क्लिप सुनने के बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब हो कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में हुई थी। उन्हें उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोली मारी गई थी।

'मैंने डेथ वारंट जारी कर दिया है'

जानकारी के अनुसार वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बता रहा है। उसने जीशान सिद्दीकी को चेतावनी देते हुए कहा कि, जैसा कि आप जानते हैं। मैंने आपके पिता को मार डाला है और अब आपकी बारी है। अपनी सुरक्षा बढ़ा लीजिए। क्योंकि मैंने आपका मृत्यु वारंट जारी कर दिया है। मुझे सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी आपकी संलिप्तता का पता चला है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जीशान सिद्दीकी की वर्तमान उम्र 33 वर्ष है। वे महाराष्ट्र के वांद्रे पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह पिता के कांग्रेस छोड़ने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आए थे। बाबा सिद्दीकी की वजह से जीशान सिद्दीकी के बॉलीवुड में अच्छे कनेक्ट हैं। वह सलमान खान के काफी नजदीक हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद एनसीपी ने एमएलसी बनाया है। जीशान सिद्दीकी अभी अविवाहित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.