IIIT Allahabad में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 4 छात्रों को मिला 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज
IIIT Allahabad के BTech 2026 बैच ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है. चार छात्रों को कुल 1.58 करोड़ रुपये का ऑफर मिला. 480 में से 462 छात्रों का चयन हुआ और प्लेसमेंट रेट 96.25% रहा.

IIIT Allahabad के BTech 2026 बैच के छात्रों ने प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. संस्थान के इतिहास में पहली बार चार स्टूडेंट्स को कुल 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. वहीं, BTech के 480 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 462 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. इस तरह संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 96.25 रहा. चयनित स्टूडेंट्स का औसत सालाना पैकेज करीब 32.50 लाख रुपये रहा जबकि Median पैकेज 26 लाख रुपये प्रतिवर्ष दर्ज किया गया. छात्रों को Pre-Placement Offer के साथ-साथ इंडस्ट्री इंटर्नशिप के जरिए भी नौकरी के अवसर मिले. MTech के छात्रों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा.
औसत पैकेज 32.50 लाख रुपये
प्लेसमेंट के दौरान छात्रों को कई तरह के ऑफर मिले. 46 Pre-Placement Offer जारी किए गए. इसके अलावा छह महीने की On-site Industry Internship से जुड़े 119 Full-Time Employment Offer भी मिले. 97 अन्य विशेष Full-Time Employment Offer भी छात्रों को प्राप्त हुए. चयनित BTech छात्रों का औसत सालाना CTC करीब 32.50 लाख रुपये रहा. वहीं, Median पैकेज 26 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया.
निदेशक ने छात्रों के प्रदर्शन को सराहा
संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुटावने ने बेहतर प्लेसमेंट के लिए छात्रों, टीचर्स और संस्थान की तैयारियों को अहम बताया. उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री से मजबूत संबंधों का फायदा छात्रों को मिला है. संस्थान बदलती इंडस्ट्री जरूरतों के हिसाब से स्टूडेंट्स को तैयार करने पर भी लगातार काम कर रहा है.
MTech में भी अच्छा प्लेसमेंट
MTech 2025 बैच में 145 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 112 छात्रों का चयन हुआ. प्लेसमेंट दर 77.24 प्रतिशत रही. IT स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ और औसत पैकेज करीब 28 लाख रुपये सालाना रहा. वहीं Electronics and Communication Engineering में 94.4 प्रतिशत छात्रों का चयन हुआ. इस स्ट्रीम में औसत पैकेज करीब 26 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा. यह संस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ है. वहीं, प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर 480 BTech छात्रों में से 462 को नौकरी मिली. इस आधार पर प्लेसमेंट रेट 96.25 प्रतिशत रहा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
