'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रविवार को धीरेन्द्र प्रताप नाम शख्स की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में जहां पुलिस ने जांच शुरू की तो वहीं दूसरी ओर मृतक को सोशल मीडिया पर हिंदू युवा वाहिनी का नेता बताया जा रहा था। उत्तर प्रदेश से लेकर देशभर में तेजी से चर्चा का विषय बने इस मामले में अचंभा तब हुआ, जब शाम होते-होते हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ये बयान दिया कि मैं अभी जिंदा हूं... टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा हूं।
वायरल वीडियो में बोले- 'मैं जीवित हूं और सकुशल हूं'
हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप ने अपने वायरल हुए वीडियो में कहा कि 'मैं जीवित हूं, सकुशल हूं'। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'कुछ न्यूज़ चैनल्स ने जल्दबाज़ी में एक धीरेंद्र प्रताप सिंह जो उन्नाव के रहने वाले थे, उनकी दुखद हत्या को हमसे जोड़कर चला दिया। इतना ही नहीं, हमारा फोटो तक चला दिया, हिंदू युवा वाहिनी भी चला दिया, हिंदूवादी नेता भी चला दिया'।
'1 घंटे में आए 200 फोन कॉल्स'
अपने बयान में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेन्द्र ने कहा कि घटना के बाद से लगातार मेरे पास इतने फोन आ रहे हैं कि पिछले घंटे भर में 200 फ़ोन करीब उठाए हैं और पहली लाइन यही रही कि 'मैं ज़िंदा हूं भाई अभी।' उन्होंने कहा कि सामने टीवी चल रही है और मैं बैठकर अपनी मौत का खबर देख रहा हूं'। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि चैनल्स से आग्रह है कि कृपया कम से कम खबरों की पुष्टि कर लें। पत्रकारिता का स्तर इतना हल्का नहीं होना चाहिए। इस वजह से बैठे-बैठे एक आदमी का जीवन डिस्टर्ब हो जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
