थमने का नाम नहीं ले रही हनुमान अंश, पार कर डाले 200 करोड़, लगातार 9वें दिन डबल डिजिट में हुई कमाई
हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है. लगातार इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है. क्या वीकेंड और क्या वीकडेज, हनुमान अंश की छप्परफाड़ कमाई जारी है.

बॉलीवुड की डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश की महिमा फिल्म की रिलीज के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रही है. शुरुआत में जो फिल्म 1 करोड़ कमाने के लिए भी तरस रही थी वो अब पिछले 9 दिनों से हर दिन 10 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर ले जा रही है. फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म ने रिलीज के 36 दिन पूरे कर लिए हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि अभी भी इसका कलेक्शन 10 करोड़ के पार जा रहा है. रिलीज के 36वें दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखा दिया है.शुरुआत में इतने कम दर्शक मिले कि फिल्म को थियेटर्स से हटाना पड़ा था और ये कुछ ही सिनेमाघरों में लगी थी. लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और अब तो इसने सिनेमाघरों में अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
हनुमान अंश ने कितने कमा लिए?
हनुमान अंश फिल्म ने पिछले 9 दिनों से अपनी कमाई को डबल डिजिट में रखा है. ये इसकी बड़ी अचीवमेंट है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का अबतक का नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 205.15 करोड़ रुपये का हो चुका है. मतलब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 100 गुना से भी ज्यादा कमाई कर के दिखा दी है. आने वाले वीकेंड में इससे और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा सकती है. वहीं अगर इसकी कमाई ऐसे ही चलती रही तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा चमत्कार भी कर के दिखा सकती है.
डिवोशनल फिल्मों का दौर पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है. हनुमान, महावतार नरसिम्हा और लालो कृष्ण सहायते जैसी फिल्मों ने कम बजट में बनकर बड़ा धमाका किया और स्लीपर हिट साबित हुईं. अब हनुमाम अंश फिल्म भी इसी राह पर है और अपने ही सरप्लस को और बढ़ाना चाहेगी. इसके आसार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म ने पहले ही इतिहास रच दिया है अब बस बारी है इस रिकॉर्ड को और मजबूत करने की.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
