लखनऊ LIVE

लखनऊ में डीएल बनवाना होगा मुश्किल, ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाना होगा प्राइवेट सेंटर; ऐसे होगी अब पूरी प्रक्रिया

लखनऊ में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाना अब आवेदकों के लिए और मुश्किल होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया काकोरी के उदेत खेड़ा मौदा स्थित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) जाना होगा।

Gaurav Dwivedi
September 12, 2026
2 min read
लखनऊ में डीएल बनवाना होगा मुश्किल, ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाना होगा प्राइवेट सेंटर; ऐसे होगी अब पूरी प्रक्रिया

लखनऊ : ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाना अब आवेदकों के लिए और मुश्किल होने जा रहा है। सोमवार से व्यवस्था बदल जाएगी। आवेदकों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत अब डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया काकोरी के उदेत खेड़ा मौदा स्थित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) जाना होगा।

14 सितंबर से इस नई व्यवस्था को लागू करने के आदेश दिए गए है। वहीं ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में लाखों की लागत से बना ट्रैक अब धूल फांकेगा। राजधानी में एडीटीसी का संचालन सुपर सीमेंट वॉल कंपनी कंसोर्टियम कंपनी संचालन करेगी। लागू हो रही नई व्यवस्था के तहत के अब आवेदकों को परमानेंट की फीस चुकाने के बाद टेस्ट के लिए स्लॉट (डेट) लेना होगा।

एडीटीसी पर जाना ही नया काम

इसके बाद वह ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय या देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय जाकर स्क्रूटनिंग कराएंगे। स्क्रूटनिंग के बाद फोटो व साइन कराकर उनको एडीटीसी जाना होगा। यह एडीटीसी ट्रांसपोर्ट नगर से नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया होकर सेंटर 12 व कानपुर रोड किसान पथ से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय से इसकी दूरी और ज्यादा है। नई व्यवस्था में बदलाव के रूप में एडीटीसी पर जाना ही नया काम है। बाकी के लिए प्रक्रिया पुरानी ही रहेगी। आवेदकों को लंबी दूरी तय करनी होगी। एडीटीसी में हाईटेक सुविधाएं होने का दावा किया जा रहा है।

एडीटीसी में ऐसे होगा ड्राइविंग टेस्ट

परमानेंट डीएल के लिए आवेदक को ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (एडीटीसी) के एट ट्रैक पर वाहन तय समय में चलाकर दिखाना होगा। बाइक और कार के लिए 3:25 मिनट का समय मिलेगा। जरा सी चूक पर सेसर बीप करेगा और कैमरों से निगरानी होगी। इससे गलती होने पर आवेदक फेल हो सकता है। टेस्ट से पहले सिम्युलेटर पर पांच मिनट का प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें ट्रैफिक नियमों का पालन और रफ्तार नियंत्रित रखने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सेसर गेट से ट्रैक पर प्रवेश होगा। कार में पैरलल पार्किंग, चढ़ाई और रिवर्स के लिए 45-45 सेकंड मिलेंगे। ट्रक के लिए पैरलल पार्किंग में 60, चढ़ाई में 45 और रिवर्स में 75 सेकंड का समय निर्धारित है। पूरे ट्रैक पर सेंसर और कैमरे लगे होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।