लखनऊ में सहकारी ग्राम विकास बैंक के DGM के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, मिली 4.40 करोड़ की संपत्तियां
लखनऊ में सहकारी ग्राम विकास बैंक के डीजीएम के 2 ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। सर्च अभियान में 4 करोड़ 40 लाख की संपत्तियां मिली हैं।

लखनऊ: विजिलेंस (सीआई सेक्टर) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र के दो ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। सर्च अभियान में उनकी करीब 4 करोड़ 40 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेज एवं साक्ष्य मिले हैं।
विजिलेंस ने की थी सुभाष चंद्र के खिलाफ जांच
आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के मुताबिक राज्य सतर्कता समिति के निर्देश पर विजिलेंस ने सुभाष चंद्र के खिलाफ जांच की थी। जांच में उनकी संपत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से 149.67 प्रतिशत अधिक मिली थी, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय, लखनऊ से सर्च वॉरंट लेकर बुधवार को आशियाना स्थित उनके आवास और कृष्णानगर क्षेत्र में स्थित वीरेंद्र सिंह मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई में छापेमारी की।
अचल संपत्तियों का मूल्य 3 करोड़ 40 लाख आंका गया
तलाशी के दौरान अधिकारियों को वृंदावन योजना फेज-2 में दो प्लॉट,आशियाना क्षेत्र में एक प्लॉट, भगवती विहार-इंद्रलोक कॉलोनी में दो प्लॉट और आशियाना स्थित दो मंजिला आवास के निर्माण में लगभग 40 लाख रुपये के खर्च के प्रमाण मिले। इसके अलावा इंद्रलोक क्षेत्र में तीन मंजिला निजी आईटीआई भवन के निर्माण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये आंका गया है।
तलाशी में मिली 4 करोड़ 40 लाख की संपत्तियां
इसके अलावा सर्च के दौरान चल संपत्तियों में वाहन, रायफल एवं रिवॉल्वर, सोने-चांदी के आभूषण, विलासिता और साज-सज्जा का सामान और अन्य निवेश संबंधी सामग्री भी मिली। इन चल संपत्तियों और निवेश का मूल्यांकन करीब एक करोड़ रुपये किया गया है। विजिलेंस के अनुसार, अब तक की विवेचना और तलाशी में सामने आई जानकारी के आधार पर आरोपित की कुल संपत्तियों का मूल्य 4 करोड़ 40 लाख रुपये पाया गया है।
सरकारी पद पर फिर भी चला रहे थे निजी कॉलेज
विजिलेंस के मुताबिक सुभाष चंद्र सरकारी पद पर तैनात हैं। इसके बावजूद वह अपने नाम पर आईटीआई कॉलेज संचालित कर रहे थे। जो नियम के खिलाफ है। विजिलेंस सुभाष की अन्य संपत्तियों और बैंक खातों, लॉकर के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
