स्पेशल स्टोरी

हिंदू युवक की हत्या के बाद देहरादून में भड़की हिंसा, कई घरों को फूंका, इंटरनेट बंद, 25 पर FIR

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला में सेटरिंग के सामान के किराये और ट्यूबवेल के पानी के विवाद को लेकर विनोद नामक युवक की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है, जहां गुस्साई भीड़ ने आरोपी समुदाय के घरों पर पथराव और आगजनी की है.

Gaurav Dwivedi
June 14, 2026
2 min read
हिंदू युवक की हत्या के बाद देहरादून में भड़की हिंसा, कई घरों को फूंका, इंटरनेट बंद, 25 पर FIR

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक युवक की निर्मम हत्या के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. सेटरिंग के सामान के किराये और सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने के पुराने विवाद को लेकर विनोद नामक युवक की हथौड़े और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है और हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद, राजेश और अशोक का पूर्व प्रधान इस्तिपाक के भतीजे इम्तियाज से विवाद हुआ था. इसके बाद रज्जाक, अमन, यूनूस, अनीस समेत 20-25 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला बोल दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. विनोद के बुजुर्ग पिता ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि वे अपने बेटे के शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं हो जाता और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की जाती.

आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी और पथराव

युवक की मौत की खबर फैलते ही बैरागीवाला में तनाव चरम पर पहुंच गया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. इस बीच, गुस्साई भीड़ ने दूसरे समुदाय के घरों को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया.

झड़प के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है; आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपियों के घरों पर पत्थरबाजी की और बाद में कई घरों को आग लगा दी. इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हालात पर नजर रखी जा रही है.

आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को भी फूंकने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को शांत करने की मशक्कत में जुटा है. फिलहाल पूरे गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.

74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!

दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...

धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.

चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.