देश-दुनिया

'बीजेपी डर गई, लेकिन CJP डरने वाली नहीं है', अभिजीत दीपके ने जयपुर में सीजीपी पर हुए हमले को लेकर दी चेतवानी

जयपुर के बगरू में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)नेताओं पर हुए हमले पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह हमला दर्शाता है कि बीजेपी डर गई है, लेकिन CJP डरने वाली नहीं है।

Gaurav Dwivedi
August 21, 2026
3 min read
'बीजेपी डर गई, लेकिन CJP डरने वाली नहीं है', अभिजीत दीपके ने जयपुर में सीजीपी पर हुए हमले को लेकर दी चेतवानी

जयपुर: राजधानी जयपुर के बगरू में CJP पर हमले की घटना से अब बवाल मच गया है। इस मामले को लेकर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का भी बड़ा बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने CJP पर हमला करते हुए कहा कि यह हमला दर्शाता है कि बीजेपी डर गई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस तरह के हमले से CJP डरने वाली नहीं है। वह सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्कूलों की स्थिति दयानीय है। इसी को CJP उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि बगरू की स्कूल एक भैसों के तबेले में चल रही है।

हमले को बीजेपी का बताया डर

राजस्थान में CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना को लेकर अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज जो CJP पर हमला हुआ है। यह बीजेपी के डर को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को इस बात का डर है कि यदि गरीब बच्चों के स्कूलों में सुधार हुआ, तो उनकी सरकार पर सवाल उठेंगे। उनकी टीम एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर रही थी, जो काफी दयानीय स्थिति में चल रही है। यह स्कूल भैंसों के तबेले में चल रही है। इस स्थिति को टीम उजागर करना चाहती थी, लेकिन उन पर हमला किया गया। टीम पर पत्थर फेके गए, वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।


'सरकार की कमियां उजागर करने पर हमला'

अभिजीत दीपक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं, पीने के पानी, शौचालय जैसी आवश्यकताओं को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है, लेकिन जब इन समस्याओं को उजागर किया जाता है, तो उन पर हमला कर दिया जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम देश में गरीब बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और स्कूलों के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। वह इस तरह के हमले की घटनाओं से डरने वाले नहीं है।

'बीजेपी में सारे गुंडे भरे हुए है'

अभिजीत दीपके ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि लोग पढ़ लिख कर जागरूक बने। अगर लोग शिक्षित हो जाएंगे, तो उन्हें वोट नहीं देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी में केवल गुंडे भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से CJP पर हमला किया गया है। यह गुंडे ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी शायद परेशान हो गई है। जिसके कारण उनकी यह बौखलाहट देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश ने आपको अच्छे काम करने के लिए चुना था, लेकिन आपने देश में गुंडागर्दी मचा रखी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.