एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, बैठक में नियुक्ति को मिली मंजूरी
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाया गया है. वह राम मंदिर में प्रशासन, सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन और श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था देखेंगे.

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया गया है. आज हुई अहम बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट की कमान सौंपने का फैसला किया गया है. जितेंद्र मिश्रा इसी साल 39 साल की सेवा के बाद 30 अप्रैल को रिटायर हुए हैं.जितेंद्र मिश्रा एयर फोर्स के पश्चिमी कमान के चीफ थे. जितेंद्र मिश्रा के पास 3 हजार घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी. जानकारी के मुताबिक, टाइगर हिल और सफेद सागर ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.जितेंद्र मिश्रा की फ्लाइंग और ऑपरेशनल योग्यता की बात करें तो वह एयर फोर्स में अपनी सेवा के दौरान 18 से ज्यादा तरह के फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ा चुके हैं.
IAF में किन-किन पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
फाइटर स्क्वाड्रन (MiG-21) के कमांडिंग ऑफिसर
चीफ टेस्ट पायलट, एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट (ASTE)
चीफ टेस्ट पायलट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (नासिक)
एयर ऑफिसर कमांडिंग, 15 विंग (बरेली) और 18 विंग (पठानकोट)
डायरेक्टर, ऑपरेशनल प्लानिंग एंड असेसमेंट ग्रुप
प्रिंसिपल डायरेक्टर (एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स)
असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स), एयर हेडक्वार्टर्स
कमांडेंट, ASTE
डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन और ट्रेनिंग)
डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन्स)
एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वेस्टर्न एयर कमांड (1 जनवरी 2025- 30 अप्रैल 2026)
मिल चुका है सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाने के लिए पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है. इसके पहले साल 2024 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2013 में विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है.
जितेंद्र मिश्रा की शिक्षा और ट्रेनिंग
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला
एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल
एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल, बेंगलुरु
एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा, USA
रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूनाइटेड किंगडम
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
