देश-दुनिया

तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

Gaurav Dwivedi
August 31, 2026
3 min read
तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

पटना: दिल्ली के पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और समझौते का आरोप तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। मंत्री संजय सिंह, वैशाली के महुआ सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक हैं और बिहार की सरकार में पीएचईडी मंत्री हैं। संजय सिंह से जुड़ी खबरों को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के बीच जारी जुबानी जंग के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सख्त रुख अपनाया है। चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि संजय सिंह पर लगे आरोप बेहद संगीन हैं और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की बिहार सरकार से जांच कराने की मांग भी की है।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी (LJPRV) ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संजय सिंह से जवाब मांगा है। वहीं दूसरी ओर, संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे मामला अब कानूनी प्रक्रिया में प्रवेश कर चुका है। चिराग ने उस युवती और होटल प्रबंधन से अपील की है कि वे आगे आकर सच सामने लाएं ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई- चिराग

चिराग पासवान ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के मामलों से बिहार की छवि को भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे किसी भी गलत चीज का समर्थन नहीं करेंगे। चिराग ने ऐलान किया कि अगर जांच में संजय सिंह पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो वे उन्हें अपनी पार्टी से तुरंत निष्कासित कर देंगे। मैं गलत चीजों का कभी साथ नहीं देता हूं।
संजय सिंह पर तेज प्रताप ने क्या आरोप लगाया?

  • दिल्ली के पांच सितारा होटल में कथित युवती से अभद्र व्यवहार, पिटाई और 25 लाख रुपये के समझौते से जुड़ा है मामला।

  • बिहार के मंत्री संजय सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाने वालों को सबूत पेश करने की चुनौती दी।

  • तेज प्रताप ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था, जवाब में संजय सिंह ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया।

  • दिल्ली में युवती के साथ कथित घटना या समझौते के दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, सियासी बयानबाजी जारी है।

  • जांच और आधिकारिक बयानों पर टिकी सभी की निगाहें

फिलहाल, ये पूरा मामला भारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच फंसा हुआ है। चिराग पासवान के कड़े बयान के बाद अब यह सवाल बना हुआ है कि क्या बिहार सरकार इस मामले की आधिकारिक जांच कराएगी? उस रात दिल्ली के पांच सितारा होटल में असल में क्या हुआ था, यह होटल प्रबंधन और संबंधित युवती के आधिकारिक बयान और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.