स्पेशल स्टोरी

'सरेंडर के बाद बेटे को मारीं 5 गोलियां', भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर पर मां ने तोड़ी चुप्पी

भोजपुर के शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद आत्मसमर्पण के बाद उसे पांच गोलियां मारी गईं।

Gaurav Dwivedi
June 19, 2026
2 min read
'सरेंडर के बाद बेटे को मारीं 5 गोलियां', भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर पर मां ने तोड़ी चुप्पी

शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के स्वजन ने घटना को लेकर कई आरोप लगाए हैं।

मां का कहना है कि भरत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसे गोली मारी गई।

भरत भूषण तिवारी चार भाई-बहनों में मंझला था। बड़ा भाई का नाम वसंत तिवारी तथा छोटे भाई का नाम चंदन तिवारी है।

स्वजन के अनुसार भरत गांव और समाज से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाता था उसके पास पिस्टल कहां से आई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

स्वजन का आरोप है कि आत्मसमर्पण के बाद भरत को पांच गोलियां मारी गईं। घटना के बाद उन्हें भरत से मिलने या देखने तक नहीं दिया गया और पुलिस उसे लेकर आरा चली गई।

पिता ने बताया कि भरत बिलौटी गांव में इलेक्ट्रिक बाइक का शोरूम खोलने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए लाइसेंस हेतु आवेदन भी किया गया था। स्वजन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

भोजपुर एनकाउंटर पर अपनी ही सरकार से सवाल; अश्विनी चौबे बोले- आत्मसमर्पण के बाद क्यों मारी गोली?

भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर बिहार की राजनीति गरमा गई है, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जांच की मांग की।

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।

विपक्ष के हमलों के बीच अब सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की ओर से भी घटना पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अश्विनी चौबे ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में घटना को "लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली" और "हृदय विदारक" बताया।

आत्‍मसमर्पण के बाद क्‍यों मारी गोली?

उन्होंने दावा किया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

चौबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले का संज्ञान लेने और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.

74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!

दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...

धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.

चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.