लखनऊ यूनिवर्सिटी में सुलझाई जा रही गोल्ड क्वाइन मिस्ट्री, लाइब्रेरी में रखे गए प्राचीन सोने के सिक्के की टूटी मिली सील
लखनऊ यूनिवर्सिटी की टैगोर लाइब्रेरी में रखी प्राचीन सोने के सिक्कों की अलमारी इन दिनों चर्चा में आ गई है। पिछले कुछ महीने से अलमारी से सिक्के चोरी होने की चर्चा है, क्योंकि अलमारी की सील टूटी है।

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में रखी प्राचीन सोने के सिक्कों की अलमारी इन दिनों चर्चा में आ गई है। लंबे समय से बंद इस अल्मारी को सुरक्षा कारणों से कुछ साल पहले सील कर दिया गया था। पिछले कुछ महीने से अलमारी से सिक्के चोरी होने की चर्चा है, क्योंकि अलमारी की सील टूटी है। इसी बीच विवि की ऑनरेरी लाइब्रेरियन भी बदल गई।
नई लाइब्रेरियन ने चार्ज लेते समय अलमारी खुलवाकर देने को कहा। मामले की गंभीरता को देखते विवि प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति लाइब्रेरी के सभी एसेट को खोलकर उनकी जांच कर रही है। हालांकि, गठन के 15 दिन बाद भी कमिटी ने अलमारी नहीं खोली है।
आजादी के बाद लाइब्रेरी को मिलीं कई धरोहरें
1941 में लखनऊ विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी शुरू हुई थी। आजादी के बाद लाइब्रेरी को कई धरोहरें मिलीं। इसमें संविधान की मूल प्रति की प्रतिकृति, प्राचीन पांडुलिपियां, सोने से लिखी कुरआन की प्रति सहित कई पुराने दस्तावेज शामिल हैं। इसमें कुछ प्राचीन सोने के सिक्के भी हैं, जो एक अलमारी में रखे गए थे। कुछ विशेष मौके पर ही इन्हें बाहर निकाला जाता था। बाद में सुरक्षा कारणों से अलमारी को सील कर दिया गया।
सिक्के चोरी होने की चर्चा
साल 2024 में लाइब्रेरी के रेनोवेशन के दौरान अलमारी को कमरा संख्या 11 से निकालकर साइबर लाइब्रेरी के पास रख दिया गया। जब सील टूटने की बात सामने आई तो अलमरी को कमरा संख्या 8 में शिफ्ट कर कमरा सील कर दिया गया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सिक्के चोरी होने की चर्चा है। बीते दशकों में कई बार ऐसी चर्चा सामने आ चुकी है, जिसके बाद ही अलमारी को सील किया गया था।
रजिस्टर में दर्ज है रेकॉर्ड, लेकिन वह भी गुम
लिफाफों में रखे हैं सिक्के
कुछ पुराने लाइब्रेरी अधिकारियों ने बताया कि अलमारी में लिफाफों में सिक्के रखे हैं। इसमें कई धातुओं के सिक्के हैं, जो अलग-अलग लिफाफों में हैं। इनमें चार आने के आकार से लेकर बड़े आकार तक के सिक्के हैं।
कभी डिस्प्ले नहीं किए गए
विवि में कभी ये सिक्के डिस्प्ले में नहीं लगाए गए और गिने-चुने मौकों पर ही इसे चार से पांच लोगों की मौजूदगी में बाहर निकाला जाता था। यही वजह है कि विवि ने तीन साल पहले अपनी पहली कॉफी टेबल बुक में सिक्कों का जिक्र नहीं किया था। जबकि लाइब्रेरी में मौजूद कई चीजों को बुक में शामिल किया गया था।
कहां है रजिस्टर
एक रजिस्टर में सिक्कों की संख्या और उनकी कीमत दर्ज है, लेकिन रजिस्टर न मिलने से सिक्कों का स्पष्ट रेकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। चर्चा यह भी है कि वह रजिस्टर भी उसी अलमारी में है।
वीडियोग्राफी करवाई जाएगी
वीसी प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि सील टूटी होने के कारण अलमारी से छेड़छाड़ की आशंका है। जांच के लिए समिति बनाई गई है। विधिक प्रक्रिया के तहत अलमारी खोली जाएगी, जिसकी वीडियाग्राफी भी होगी। अगर विवि की किसी संपत्ति की हानि पाई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जांच समिति में ये शामिल
कमिटी का अध्यक्ष डीन आर्ट्स प्रो. अरविंद मोहन को बनाया गया है, जबकि ऑनरेरी लाइब्रेरियन प्रो. रोली मिश्रा, डिप्टी लाइब्रेरियन ज्योति मिश्रा, निर्माण अधीक्षक प्रो. विनीत वर्मा और प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, डिप्टी रजिस्ट्रार महेश चंद्र को सदस्य बनाया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
