देश-दुनिया

देश में 94 हजार स्कूल बंद, जो खुले वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं… अभिजीत दिपके के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने आज महाराष्ट्र के संतुक पिंपरी गांव से स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत की. जिला परिषद स्कूल परिसर में रंगोली बनाकर अभियान लॉन्च करते समय सरपंच को धन्यवाद दिया.

Gaurav Dwivedi
August 15, 2026
2 min read
देश में 94 हजार स्कूल बंद, जो खुले वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं… अभिजीत दिपके के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत

कॉकरोच जनता पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआज आज महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव से हुई. सीजेपी फाउंड अभिजीत दिपके ने अभियान के दौरान सरपंच को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “सरपंच का मैं धन्यवाद करता हूं. उन्होंने आठ दिनों के भीतर स्कूल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.” दिपके ने कहा शिक्षकों का सिर्फ एक ही काम होना चाहिए, स्टूडेंट्स को पढ़ाना. दूसरे कामों के लिए अलग लोगों को नियुक्त किया जाना चाहिए.देश में कई बेरोजगार युवा हैं, उन्हें ये जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. पिछले 10 सालों में देश में करीब 94 हजार स्कूल बंद हो गए हैं. 80 साल बाद भी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. आप आखिर कर क्या रहे हैं? 50 खोके, एकदम ओके! आज संतुक पिंपरी के जिला परिषद स्कूल के परिसर में रंगोली बनाने के काम से अभियान की शुरुआत की जा रही है.

माता-पिता और गांव वाले बता सकते हैं कमियां

दिपके के माता-पिता दो दशक पहले हिंगोली से संभाजीनगर चले गए थे. दिपके ने कहा था कि ये अभियान सरपंचों और गांव के लोगों को स्कूलों की कमियां ढूंढने और ठीक करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने बताया, मुख्य ध्यान बिजली, पीने का पानी, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग अच्छे शौचालय और अच्छे मिड-डे मील जैसी जरूरी चीजों पर रहेगा. उन्होंने बताया था कि वो 15 अंगस्त को सुबह 7:30 बजे अभियान शुरू करेंगे.

उन्होंने कहा, सरपंच स्कूलों की जांच करेंगे, सुधार की पहले और बाद की तस्वीरें लेंगे और उन्हें शेयर करेंगे, ताकि दूसरे गांव भी सीख सकें. माता-पिता और गांव वाले भी वीडियो डालकर या एक आसान फॉर्म भरकर कमियां बता सकते हैं. ये फॉर्म CJP सोशल मीडिया पर देगा. दिपके के अनुसार, इससे पता चलेगा कि किन सरकारी स्कूलों में क्या कमी है. उन्होंने कहा, इस अभियान का मकसद है कि गांव के बच्चों को खराब स्कूल की वजह से अच्छे पढ़ाई के माहौल से दूर न रखा जाए. दिपके ने कहा था कि इसमें पूरे देश के लोग मिलकर सरकारी स्कूलों की निगरानी करेंगे और सुधार लाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.