खुलकर सांस लीजिए कि आप लखनऊ में हैं, इन 7 कारणों के चलते राजधानी की हवा हुई सबसे साफ
सीपीसीबी द्वारा कराए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। लखनऊ को 200 में से 195 अंक मिले हैं। वहीं, इंदौर इस साल दूसरे स्थान पर रहा है।

लखनऊ: स्वच्छ हवा की मुहिम में उत्तर प्रदेश ने देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से करवाए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है।
लखनऊ को 200 में से 195 अंक मिले हैं। बीते साल शहर 15वें पायदान पर था। इस साल इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहे। इसी श्रेणी में देश के टॉप 15 शहरों में यूपी के चार और शहर हैं। आगरा चौथे, गाजियाबाद नौवें, कानपुर 11वें और प्रयागराज 13वें स्थान पर रहे।
यूपी के कई शहरों ने किया शानदार प्रदर्शन
सर्वेक्षण के मुताबिक तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में फिरोजाबाद ने 195 अंक के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया। यहां कांच उद्योगों की भट्टियों को स्वच्छ प्राकृतिक गैस ईंधन में बदलने की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा गया। इसी श्रेणी में झांसी 192.5 अंकों के साथ पांचवें और नोएडा और मुरादाबाद 187.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे।
कैसे सुधरी लखनऊ की हवा
यूपी के नगर निकायों में साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण और धूल नियंत्रण की कोशिशों को अहम माना जा रहा है। नगर विकास विभाग के अफसरों के मुताबिक नगर निकायों, नगर विकास विभाग और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर धूल नियंत्रण, कचरा जलाने पर रोक, सड़कों की सफाई और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने समेत कई ऐसे उपाय किए हैं। इससे हवा की सेहत सुधरी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
