हरदोई में पत्नी का आरोप- पति ने काटी नाक, हसबैंड बोला- उसने ही मुझे मारा; 6 महीने पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच हैवानियत का मामला सामने आया है. एक विवाद में पत्नी ने पति के गुप्तांग पर दांत से हमला किया, तो पति ने भी पत्नी की नाक काट ली.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी की एक-दूसरे पर हैवानियत का मामला सामने आया है. इस वारदात में पत्नी ने जहां पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, वहीं पति ने भी दांत से ही पत्नी की नाक काट ली. इस वारदात में घायल पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का है.पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले युवक दीपक और उसकी पत्नी साधना ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और चोट पहुंचाने और एक दूसरे को दांत से काटने के आरोप लगाए हैं. पति दीपक का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी साधना ने उसके गुप्तांग को दांत से काटकर घायल कर दिया. वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दांत से उसकी नाक काट ली.
देवर संग भाग गई थी 3 बच्चों की मां
दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. इसी बीच उसकी पत्नी साधना उससे झगड़ा कर मायके चली गई. फिर वह कुछ दिन चचेरे देवर के साथ रही. वहीं अब जबरन ससुराल में आकर रह रही थी. इसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. वहीं साधना के परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक ने ही साधना की नाक काट ली है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने शिकायत दी है. इस शिकायत पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सांडी थाना क्षेत्र में हुई यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
