उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलटी बस, 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हुए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और एक कार को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस और कार में सवार कुछ लोग घायल हो गए.यह हादसा उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, बस हरियाणा से बिहार की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस के चालक को अचानक नींद आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. देखते ही देखते बस एक्सप्रेसवे से उतरकर सड़क किनारे बनी गड्ढे में पलट गई.
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
बस के पलटने के दौरान उसने लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान दिव्या (6 वर्ष), अंजू (40 वर्ष), अमृता (13 वर्ष), धुनमुन (60 वर्ष) और कार चालक विनोद (45 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद बांगरमऊ कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
घायलों को अस्पताल भेजा गया
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. हादसे में कार सवार चार लोगों और बस में बैठे चार यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात को सुचारु करा दिया गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है. शुरुआती जांच में बस चालक को नींद आने को दुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.
74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!
दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...
धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.
चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.
