आईपीएस तबादले के बाद यूपी में 31 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
यूपी में शनिवार को तबादला एक्सप्रेस चली। पहले 13 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए। इसके बाद 35 आईपीएस और फिर 31 पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए।

लखनऊ: शनिवार को यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। पहले 13 पीसीएस अफसरों के तबादले और फिर 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 31 पीपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल रहे हैं। विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नवीन तैनाती प्रदान की गई है।
कौन-कहां गया
उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई का अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से एएसपी पीटीएस की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) की जिम्मेदारी दी गई है।
नितेश सिंह को गोंडा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि राधेश्याम राय को अयोध्या (ग्रामीण ) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। अयोध्या प्रसाद सिंह को गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है। योगेंद्र सिंह को मिर्जापुर का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
सुधीर जायसवाल को अयोध्या में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोटोकॉल/यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है। पवन गौतम को कासगंज का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जितेंद्र कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त से यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ में एएसपी के पद पर नई तैनाती मिली है।
जोगेंद्र लाल को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त से यूपी-112 मुख्यालय एएसपी की तैनाती दी है। राघवेंद्र सिंह को एएसपी एटीएस नियुक्त किया गया है। सुधीर कुमार को एएसपी खीरी (पूर्वी) नियुक्त किया है। महेश कुमार को एएसपी हापुड़ की जिम्मेदारी दी गई है।
कुछ अधिकारियों को अन्य जिम्मेदारी
तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय, एटीएस, पीटीएस, एसएसएफ, ईओडब्ल्यू और राज्य मानवाधिकार आयोग समेत विभिन्न इकाइयों में तैनाती पाने वाले अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
