डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया समेत यूपी के 29 पीसीएस अधिकारी बने IAS, DOPT ने जारी किया नोटिफिकेशन
यूपी के 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दे दिया गया है। डीओपीटी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों की आईएएस में पदोन्नति दे दी गई है। 10 जून को संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में हुई विभागीय प्रमोशन कमिटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात इनके प्रमोशन का आदेश जारी कर दिए गए। इनमें वर्ष 2010 से लेकर 2012 बैच के अधिकारी शामिल हैं। जल्द ही इन्हें नई तैनाती मिल सकती है। योगी सरकार नए प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को जिलों में भेज सकती है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में डॉ. विश्राम और अशोक कुमार कनौजिया जैसे पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिल गया है।
दिल्ली में हुई थी बैठक
पीसीएस अधिकारियों के आईएएस में प्रमोशन के लिए नई दिल्ली में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी की बैठक हुई थी। इसमें आईएएस के 33 पदों पर पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन मामले पर विचार किया गया। बैठक में वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था। माना जा रहा था कि 27 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिल सकता था।
हालांकि, डीओपीटी ने 29 अधिकारियों के आईएएस में प्रमोशन दिए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। डीपीसी की बैठक में यूपी सरकार की तरफ से मुख्य सचिव मुख्य सचिव एसपी गोयल शामिल हुए थे। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज, विशेष सचिव नियुक्ति और संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सदस्य बीबी स्वैन शामिल हुए थे।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
डॉ. विश्राम, अपर आयुक्त, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर
अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश
पुष्प राज सिंह, सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर
संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर
राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, मिर्जापुर
राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ
सुशीला, अपर आयुक्त, कानपुर मंडल, कानपुर
आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, गोंडा
वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर
विवेक श्रीवास्तव, सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ
योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या
प्रदीप कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर
अमित कुमार, अपर आयुक्त, मेरठ मंडल, मेरठ
पूनम निगम, उपसचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
डॉ. नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर
हर्ष देव पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर
नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी
संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर
पंकज वर्मा, सचिव, विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद
विजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी, देवरिया
अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद
अमित सिंह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ
प्रियंका सिंह, कमांडेंट, सेन्ट्रल सिक्यूरिटी ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट, लखनऊ
अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात
डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ
गरिमा स्वरूप, विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश
संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी, हापुड़
राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, लखनऊ
चार अधिकारियों पर चर्चा नहीं
2010 बैच से पहले के चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों हरीश चंद्रा, अंजू कटियार, अमर पाल और प्रभुनाथ के लिफाफा जांच के कारण एक बार फिर इन पदों पर प्रमोशन नहीं मिला। लिफाफा जांच के कारण उनके प्रमोशन की प्रक्रिया रुकी है। ऐसे में डीपीसी में 29 रिक्त पदों के लिए प्रमोशन पर विचार किया गया था। अब इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.
74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!
दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...
धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.
चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.
