लखनऊ LIVE

लखनऊ: 28 साल की गर्लफ्रेंड, 55 साल का लिव इन पार्टनर, 50 हजार रुपये मांगने पर कर दी हत्‍या

लखनऊ के मानक नगर इलाके में मिली युवती की लाश मामले में पुलिस ने तीन घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। आरोपी धीरज कुमार सोनकर को जेल भेज दिया गया।

Gaurav Dwivedi
September 3, 2026
2 min read
लखनऊ: 28 साल की गर्लफ्रेंड, 55 साल का लिव इन पार्टनर, 50 हजार रुपये मांगने पर कर दी हत्‍या

लखनऊ: मानकनगर इलाके में DRM पुलिया के पास नहर किनारे युवती का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का लखनऊ पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके साथ रहने वाले 55 वर्षीय धीरज कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेन-देन और घर जाने के विवाद में आरोपी ने युवती के दुपट्टे से उसका गला कसकर जान ले ली थी। पुलिस ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में धीरज कुमार सोनकर ने बताया कि वह 28 वर्षीय पूजा उर्फ परवीन को पिछले 4-5 वर्षों से जानता था। दोनों के बीच संबंध थे। वह अक्सर स्लीपर ग्राउंड स्थित उसके कमरे पर रहती थी। धीरज के अनुसार, 30 अगस्त की रात परवीन ने उससे 50 हजार की मांग की। धीरज ने कहा कि उसने हाल ही में लोन पर ई-रिक्शा खरीदा है, इसलिए उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी बात को लेकर दोनों में तीखा विवाद शुरू हो गया। सुबह में करीब 3 से 4 बजे के बीच परवीन अपने घर जाने की जिद करने लगी और धमकी देने लगी। विवाद बढ़ने पर धीरज ने तैश में आकर परवीन के ही दुपट्टे से उसका गला कस दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ई-रिक्शा में लादकर नहर में फेंकने ले गया शव

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने ई-रिक्शा में लादा और DRM पुलिया की तरफ ले गया। वह शव को नहर में फेंकने की फिराक में था, लेकिन तभी रास्ते में कुछ लोगों को पैदल आते देख वह घबरा गया। पकड़े जाने के डर से वह शव को नहर में फेंकने के बजाय सड़क किनारे फुटपाथ पर ही छोड़कर ई-रिक्शा समेत फरार हो गया। 31 अगस्त की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर फॉरेंसिक जांच के बाद मर्चरी भेज दिया था।

3 घंटे में दबोचा गया हत्यारोपी

ठाकुरगंज के रहने वाले पूजा के पिता मुन्ना लाल मियां उर्फ टिंचू इस्लाम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को शांतिपुरम कॉलोनी से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी

लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।

लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स

राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।