लखनऊ: जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, 25 महीने बाद वह जिंदा घर पहुंची; दहेज हत्या का लगा था आरोप
लखनऊ के बीकेटी इलाके में रहने वाले एक परिवार ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। वह 25 महीने बाद जिंदा घर पहुंच गई है।

लखनऊ : बीकेटी इलाके में रहने वाले एक परिवार ने आईआईएम के पीछे नाले में मिले जिस शव की शिनाख्त बेटी के रूप में कर ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 25 महीने बाद जिंदा घर पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में डीएनए रिपोर्ट में पहले ही यह साफ हो गया था कि जिस शव की शिनाख्त की गई थी, वह गलत थी। पर, युवती का कुछ पता नहीं चल रहा था। अब बीकेटी पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है कि वह इतने महीनों से कहां थी।
बीकेटी के नवीकोट नंदना में रहने वाली गुड्डी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि बेटी शिवानी की शादी बीकेटी के भीखापुरवा इलाके में रहने वाले आनंद सिंह से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। परेशान होकर शिवानी मायके चली गई थी। इसके बाद देवर ने सूचना दी थी कि आनंद ने दूसरी शादी कर ली है। 2 अप्रैल 2024 की सुबह शिवानी यह कहकर निकली थी कि ससुराल से अपना आधार कार्ड लेने जा रही है। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। 4 मई 2024 को इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
शव की शिनाख्त शिवानी के रूप में नहीं हुई थी
पुलिस ने नाले में मिले शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया था। 16 सितम्बर 2025 को आई डीएनए रिपोर्ट में शव की शिनाख्त शिवानी के रूप में नहीं हुई थी। एसीपी बीकेटी विकास पांडेय के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या की धाराएं हटा दी थी। ससुरालीजनों के नाम भी हटा दिए थे। पुलिस ने इस मामले को अपहरण के केस में तरमीम कर दिया था। पुलिस और परिवारीजनों उसकी तलाश में जुटे थे।
शिवानी शनिवार को घर जिदा पहुंच गई। उसे देख परिवारीजन हैरत में पड़ गए थे। परिवारीजनों ने पुलिस को शिवानी के वापस आने की जानकारी दी। एसीपी के मुताबिक शिवानी से पूछताछ की गई है कि वह इतने दिनों तक कहां थी। सोमवार को उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा। कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में एक बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर जिस युवती के शव की शिनाख्त करके अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह किसका था।
क्या था मामला
16 जुलाई 2024 को सैरपुर इलाके में आईआईएम के पीछे नाले में एक युवती का शव मिला था। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त शिवानी के रूप में की थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में पति आनंद सिंह, देवर वीरू, सास शीला देवी, ससुर अमर सिंह, नन्द पूजा सिंह, काजल सिंह, आनंद के मामा सुशील सिंह के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने ससुरालीजनों से पूछताछ भी की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'NO' लिखा और खाता खाली! लखनऊ में CA के उड़े 1.70 लाख रुपये, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज का जवाब पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिसमें पैसे कटने की सूचना होती है। आम लोग घबरा कर तुरंत जवाब देते हैं, जिससे ठग सक्रिय हो जाते हैं।
लखनऊ के CG सिटी में बनेगा नौटिका ग्रीन्स, 28 मंजिला 5 टावरों में मिलेंगे 500 प्रीमियम फ्लैट्स
राजधानी लखनऊ में शानदार लोकेशन पर एलडीए ने नौटिका ग्रीन्स परियोजना को बसाने की मंजूदी दे दी है। इस परियोजना में 3BHK प्लस स्टडी फ्लैट और अल्ट्रा-लग्जरी पेंट हाउस तैयार किए जाएंगे।
