भागलपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, 6 लापता, बोट पर बोरियां रख कटाव रोकने में लगे थे मजदूर
बिहार के भागलपुर में बाढ़ से निपटने और कटाव-रोधी काम में लगे मज़दूरों को ले जा रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई, जिससे छह मज़दूर लापता हो गए। घटना राघोपुर पंचायत इलाके में हुई।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बुधवार को हादसा हो गया। यहां बाढ़ और कटाव रोकने के काम में लगे मजदूरों की नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में छह मजदूर लापता बताए जा रहे हैं, जबकि करीब 16 मजदूरों ने किसी तरह नदी के किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई देता है कि नाव पर सवार मजदूर रेत की बोरियों को उठाकर नदी में कटाव रोकने के लिए डाल रहे हैं, तभी एक साइट वजन ज्यादा होने की वजह से नाव पलट जाती है।राघोपुर पंचायत के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना नौगछिया पुलिस जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पंचायत इलाके की है। बताया जा रहा है कि नाव का इस्तेमाल काजीकोरैया-राघोपुर जमींदारी तटबंध की सुरक्षा के लिए चल रहे कटाव रोकने के काम में किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से गंगा की मुख्य धारा का तटबंध पर काफी दबाव बना हुआ है।
नाव पर सवार थे करीब 22 मजदूर
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 22 मजदूर सवार थे। गंगा की तेज धारा के बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में पलट गई। इसमें कई मजदूर तैरकर या किसी तरह नदी के किनारे पहुंचने में सफल रहे, जबकि छह मजदूरों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही मोटरबोट और लाइफ जैकेट से लैस एसडीआरएफ की टीम को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक गंगा नदी में लापता मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग
निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.
