UP की बड़ी खबर

अमेठी का लाल करेगा कमाल, एशियाड-2026 में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे नायब सूबेदार सलमान खान

अमेठी के गांव पूरे सिंगई खैराना में रहने वाले नायब सूबेदार सलमान खान एशियाड 2026 में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।

Gaurav Dwivedi
September 19, 2026
2 min read
अमेठी का लाल करेगा कमाल, एशियाड-2026 में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे नायब सूबेदार सलमान खान

अमेठी: यूपी के अमेठी में पूरे सिंगई खेरौना गांव के रहने वाले सलमान खान ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। सलमान का चयन जापान के आइची प्रांत के नागोया शहर में आयोजित होने वाले 'एशियाड-2026' के लिए भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम में हुआ है। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

भारतीय नौकायन टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम मैनेजर कर्नल आर. रामकृष्णन और कोच सूबेदार गुरदर्शन सिंह व विक्रम सिंह के नेतृत्व में जापान पहुंच चुकी है। इस बार भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

चीन और उज्बेकिस्तान को मात देकर गोल्ड जीतने का लक्ष्य

नायब सूबेदार सलमान खान ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य चीन और उज्बेकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सलमान ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारतीय सेना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच एम.ओ. आजाद के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

सेना से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

सलमान खान वर्ष 2018 में भारतीय सेना की 122 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। इसके बाद से ही उन्होंने रोइंग (नौकायन) में अपनी मेहनत के बल पर कई मुकाम हासिल किए:

  • राष्ट्रीय स्तर: अब तक 10 राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं।

  • एशियन रोइंग कप (दक्षिण कोरिया): भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

  • एशियन चैंपियनशिप-2025: रजत पदक हासिल किया।

  • वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप (नीदरलैंड-2026): भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

  • वर्तमान में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात सलमान खान की इस उपलब्धि से अमेठी के खेल जगत और जिला खेल कार्यालय में खुशी की लहर है।

अमेठी खेल कार्यालय में जश्न का माहौल

सलमान के चयन पर उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सलमान की सफलता से जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सूबेदार राहुल पाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. अब्दुल हमीद, खेल प्रशिक्षक एम.ओ. आसिफ, एम.ओ. नदीम समेत खेल जगत की तमाम हस्तियों ने सलमान को शुभकामनाएं दीं और एशियाड में भारत के तिरंगे को लहराने की उम्मीद जताई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।